{"_id":"60d8d8418ebc3e356e262710","slug":"jhansi-ke-logo-ko-jald-milegi-hawai-seva-ki-sogat-jhansi-news-jhs198152977","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी के लोगों को जल्द मिलेगी हवाई सेवा की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के लोगों को जल्द मिलेगी हवाई सेवा की सौगात
विज्ञापन

झांसी। रविवार को नगरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी ने ग्वालियर मार्ग स्थित सेना के हवाई अड्डे का निरीक्षण करते हुए बताया कि जल्दी ही हवाई सेवा को शुरू करने के लिए ओएलएस टीम द्वारा सर्वे किया जाएगा। उन्होंने मौके पर 72 सीटर हवाई जहाज के लिए जमीन का सर्वे कराए जाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारियों के साथ हवाई अड्डे का भ्रमण किया और कहा कि हवाई अड्डे के विकास कार्य में तेजी लाएं ताकि बुंदेलखंड की जनता को हवाई सेवा को शुरू किया जा सके। कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। यदि इसे हवाई सेवा से जोड़ दिया जाए तो यहां देशी-विदेशी पर्यटक आएंगे। जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र का विकास होगा और लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि झांसी जिले में जल्द ही डिफेंस कॉरिडोर बनने जा रहा है। जिसमें देश विदेश की नामचीन कंपनियां अपनी इकाइयां स्थापित करेंगी। हवाई अड्डा बेहद महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
सेना के हवाई अड्डे के विस्तार के लिए सारे विकल्पों पर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने हवाई अड्डे के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग का भी अवलोकन किया और निर्देश दिए की एनएचएआई के साथ तालमेल करते हुए लूप कैसे बनाया जाना है उस पर भी मंथन किया जाए। हवाई पट्टी के विकास के लिए जो भूमि ली जानी है उस पर भी अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। हवाई अड्डा विस्तार में आने वाली सभी बाधाओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने हवाई पट्टी के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हवाई पट्टी विस्तार में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ विधिवत चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाधिकारी आंद्रा वामसी, सेना के डीके चौधरी, एडीएम बी प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, एसडीएम शशि भूषण, तहसीलदार मनोज कुमार, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।