फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: JDA to acquire 53 acres of land for 'New Jhansi'; will deposit ₹40 crore into the government treasury.

Jhansi: नई झांसी के लिए अब 53 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करेगा जेडीए, प्रशासन ने शुरू की तैयारी

Fri, 07 Aug 2026 12:58 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 07 Aug 2026 12:58 PM IST
सार

नए शहर को नौ सेक्टर में विकसित किया जाना है। बताया गया कि दूसरे सेक्टर में भी लोगों को एक हजार से ज्यादा भूखंडों की सौगात मिलेगी।

विज्ञापन
Jhansi: JDA to acquire 53 acres of land for 'New Jhansi'; will deposit ₹40 crore into the government treasury.
जेडीए, झांसी - फोटो : स्वयं

विस्तार

नई झांसी के लिए अब झांसी विकास प्राधिकरण 53 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करेगा। इसके अलावा गांव सभा की 90 एकड़ भूमि लेने के लिए जेडीए सरकारी खजाने में 40 करोड़ रुपये जमा करेगा। डीएम से पुनर्ग्रहण की मंजूरी मिलने के बाद जेडीए प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत रुंदकरारी में जेडीए करीब 1100 एकड़ में नई टाउनशिप विकसित कर रहा है। 125 एकड़ के पहले सेक्टर में 1109 भूखंडों का आवंटन ई-लॉटरी के जरिये चार दिसंबर 2025 को जेडीए कर चुका है। अब लगभग 115 एकड़ के दूसरे सेक्टर की लॉचिंग की तैयारी चल रही है। हालांकि, दूसरे फेज में अभी करीब आठ एकड़ भूमि एक निजी काश्तकार से जेडीए प्रशासन को नहीं मिल पाई है। चूंकि, अब तक लगभग 900 एकड़ जमीन जेडीए क्रय कर चुका है, जो कुल भूमि का करीब 82 फीसदी है। ऐसे में अब जेडीए प्रशासन जमीन का अधिग्रहण और गांव सभा की भूमि लेगा। बताया गया कि 43 काश्तकारों से जेडीए 53 एकड़ भूमि अधिग्रहण करेगा। इसके साथ ही लगभग 90 एकड़ गांव सभा की भूमि भी लेगा। भूमि की कीमत का मूल्यांकन करके डीएम की ओर से इसकी मंजूरी दे दी गई है। इसके एवज में प्राधिकरण को सरकारी खजाने में 40 करोड़ रुपये जमा करना होगा। इससे नई झांसी को विकसित करने की रफ्तार तेज होगी।
विज्ञापन


दूसरे सेक्टर में भी मिलेगी एक हजार से ज्यादा भूखंडों की सौगात
नए शहर को नौ सेक्टर में विकसित किया जाना है। बताया गया कि दूसरे सेक्टर में भी लोगों को एक हजार से ज्यादा भूखंडों की सौगात मिलेगी। पहले जेडीए प्रशासन ने 15 अगस्त तक इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण खोलने की योजना बनाई थी लेकिन जमीन क्रय न हो पाने से अब इसमें दो से तीन महीने का समय और लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए शहर के लिए लगभग 82 फीसदी भूमि क्रय की जा चुकी है। अब 53 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके अलावा गांव सभा की 90 एकड़ भूमि के पुनर्ग्रहण की भी मंजूरी मिल गई है। - हिमांशु गौतम, उपाध्यक्ष, जेडीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed