{"_id":"698ebf5bf984ac5505036a04","slug":"jhansi-investigation-begins-into-the-encroachment-of-garden-department-land-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: उद्यान विभाग की जमीन कब्जाने की जांच शुरू, विधानसभा में जनप्रतिनिधियों ने उठाए मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: उद्यान विभाग की जमीन कब्जाने की जांच शुरू, विधानसभा में जनप्रतिनिधियों ने उठाए मुद्दे
Fri, 13 Feb 2026 11:38 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:38 AM IST
सार
गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने झांसी में उद्यान विभाग की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने का मामला उठाया। इस पर बताया गया कि मामले की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत
विस्तार
झांसी में उद्यान विभाग की जमीन कब्जाने की शिकायत के बाद जांच शुरू हो गई है। इसके अलावा शासन स्तर से कराई जांच में समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जा रही पेंशन में 10 अपात्र मिले हैं। बृहस्पतिवार को विधानसभा में जनप्रतिनिधियों के सवालों के जवाब में मंत्रियों ने ये जवाब दिया।
सदर विधायक रवि शर्मा ने नियम-51 के अंतर्गत महानगर में कोछाभांवर, टांकोरी, मुस्तरा और पिछोर में आवास विकास की प्रस्तावित नई टाउनशिप के अधिग्रहण प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की। कहा कि यहां विकसित आवासीय कॉलोनियों में नागरिक वर्षों से रह रहे हैं। वहां सड़क, विद्युत और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने उद्यान मंत्री से पूछा कि झांसी में उद्यान विभाग की सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के संबंध में उनके पत्र पर क्या कार्रवाई हुई। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने जवाब दिया कि लखनऊ के उप निदेशक कौशल कुमार नीरज को जांच अधिकारी नामित किया गया है। गरौठा विधायक ने समाज कल्याण विभाग के मंत्री से पूछा कि झांसी में जीवित वृद्धावस्था पेंशनधारकों को मृत दिखाकर बंद की गई पेंशन को पुन: जारी करने के संबंध में क्या कार्रवाई हुई है।
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि 61 पेंशनरों को मृतक दर्शाने के कारण पेंशन बंद करने पर पुन: सत्यापन कराने पर नौ मृतक, 10 अपात्र मिले। 32 की पेंशन का भुगतान, पांच की कार्रवाई पूर्ण है। पांच के फिंगर प्रिंट न आने से खाता खुलने में परेशानी हो रही है। सत्यापन के दौरान मृतक दर्शाने वाले कार्मिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।