फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: He stole Rs 200 from his wife and drank alcohol, swallowed poison when interrupted.

Jhansi: पत्नी का दो सौ रुपये चुराकर पी गया शराब, टोकने पर निगला जहर, उपचार के दौरान युवक की मौत

Tue, 11 Nov 2025 09:54 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 11 Nov 2025 09:54 AM IST
सार

परिजनों का कहना है कि शराब की बुरी लत के चलते उसने पूरी जमीन बेच डाली। इस वजह से अब बंटाई पर खेती करता था। शराब की लत कम नहीं हुई। घर के बर्तन भी बेच देता था। इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।

विज्ञापन
Jhansi: He stole Rs 200 from his wife and drank alcohol, swallowed poison when interrupted.
विवाद के बाद युवक ने जहर निगलकर दी जान

विस्तार

बरुआसागर के गणेशपुरा मोहल्ला निवासी परमानंद (35) पुत्र धनीराम कुशवाहा ने पत्नी से विवाद के बाद जहर निगलकर जान दे दी। पत्नी के पास रखे दो सौ रुपये चोरी कर वह शराब पी गया था। दोनों के बीच विवाद हुआ था। अचेत हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गणेशपुरा निवासी परमानंद उर्फ भल्लू खेती-किसानी करता था। परिजनों का कहना है कि शराब की बुरी लत के चलते उसने पूरी जमीन बेच डाली। इस वजह से अब बंटाई पर खेती करता था। शराब की लत कम नहीं हुई। घर के बर्तन भी बेच देता था। इसे लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। पत्नी रेखा के मुताबिक, उसकी पायल एवं बिछिया भी बेच दी। उसने अपने बच्चों के लिए कुछ पैसे भल्लू से छुपाकर रखे थे। शुक्रवार शाम भल्लू इसे भी चुरा ले गया। इस पैसे से शराब पी गया। घर लौटने पर पत्नी से झगड़ा हुआ।
विज्ञापन


नाराज होकर भल्लू बाहर चला गया। रात में लौटने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। भल्लू ने बताया कि उसने जहर निगल लिया है। घबराकर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां भी डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। इस संबंध में नवाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक, प्रारंभिक छानबीन में घरेलू विवाद की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed