फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi, gwaliou and Banda underrest work doing railway guard

झांसी, ग्वालियर में आराम व बांदा में अंडररेस्ट काम कर रहे रेलवे गार्ड

Fri, 08 Jan 2021 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jhansi, gwaliou and Banda underrest work doing railway guard
झांसी। कोरोना काल में ट्रेन व मालगाड़ियों का संचालन कम होने के कारण झांसी व ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर तैनात गार्डों को दो या तीन दिन का रेस्ट दिया जा रहा है। जबकि बांदा स्टेशन पर गार्डों से अंडर रेस्ट काम कराया जा रहा है। ऐसे ही एक गार्ड ने स्टेशन प्रबंधक को पत्र लिखकर अपनी आपत्ति जताई है। पत्र में लिखा कि अगर कोई दुर्घटना हो जाती है तो इसके लिए वह जिम्मेदार नहीं होगा।
विज्ञापन

कोरोना काल में सीमित ट्रेनों का ही संचालन किया जा रहा है। पैसेंजर ट्रेनें भी नहीं चल रहीं हैं। ऐसे में गार्डों की ड्यूटी दो या तीन दिन में एक बार ही लग पा रही है। यह स्थिति झांसी व ग्वालियर में बनी हुई है, लेकिन बांदा में ऐसा नहीं है। बांदा स्टेशन पर तैनात गार्ड अंडर रेस्ट काम कर रहे हैं। नियमानुसार एक बार ड्यूटी से लौटने के बाद कर्मचारी की 16 से 18 घंटे के बाद ही ड्यूटी लगाई जा सकती है। बांदा में तैनात एक गार्ड ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखकर अवगत कराया कि उसकी ड्यूटी 12 घंटे 45 मिनट बाद ही दोबारा लगा दी गई। मेरा मकसद परिचालन में बाधा उत्पन्न करना नहीं है। कार्य के दौरान यदि किसी प्रकार की अनहोनी या दुर्घटना होती है तो अधिकारी यह न कह सहे कि तुमने ज्यादा माइलेज लेने के लिए अंडररेस्ट के बाद भी गाड़ी पर चले गए। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे की पहली प्राथमिकता संरक्षा व सुरक्षित रेल संचालन है। अगर किसी कर्मचारी की समस्या है तो उसके कारणों की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed