फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Grand launch of the Chief Minister's Cashless Medical Scheme for Teachers

Jhansi: मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का हुआ शुभारंभ, मऊरानीपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Wed, 08 Jul 2026 08:08 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 08 Jul 2026 08:08 PM IST
सार

यूपी सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत मऊरानीपुर ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
Jhansi: Grand launch of the Chief Minister's Cashless Medical Scheme for Teachers
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करतीं विधायक। - फोटो : संवाद।

विस्तार

मऊरानीपुर बेसिक शिक्षा परिषद से आच्छादित विद्यालयों के शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की अत्यंत महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के अंतर्गत ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में शिक्षकों सहित प्रदेश के 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को लाभान्वित करने की इस योजना का विधिवत शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. रश्मि आर्य पप्पू सेठ रहे। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह परिहार, प्रधान गढ़वा अनिल पटेल, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र पस्तोर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक हरीश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। योगेंद्र द्विवेदी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। खंडशिक्षा अधिकारी बंगरा दीपक श्रीवास्तव व मऊरानीपुर शंकर दयाल नामदेव ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


विधायक डॉ. रश्मि आर्य ने कहा कि सभी नियमित शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और रसोइयों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक की मुफ्त कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलना उनके स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक बड़ा मील का पत्थर है। शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रतीकात्मक रूप से 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के कार्ड सौंपे गए। जिसे पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह निरंजन, विवेक तिवारी, अनुराग यादव, पुष्पेंद्र परिहार, माधव मिश्रा, हरिशंकर यादव,  नंदिनी, निधि राज, रवि कुशवाहा, उदित यादव सहित सैकड़ों शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन योगेंद्र द्विवेदी, बसंत कुमार व विक्रम रूसिया द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed