{"_id":"6a87e89ed88c7a93d206ba3a","slug":"jhansi-goods-evading-gst-seized-from-a-bus-mobile-squad-took-action-after-a-chase-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बस में पकड़ा जीएसटी चोरी का माल, सचल दल ने पीछा करने के बाद की कार्रवाई, 1.52 लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बस में पकड़ा जीएसटी चोरी का माल, सचल दल ने पीछा करने के बाद की कार्रवाई, 1.52 लाख की वसूली
Fri, 21 Aug 2026 11:26 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:26 AM IST
सार
जांच के दौरान सचल दल के रोकने पर बस चालक ने गाड़ी को कानपुर रोड पर दौड़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन दल ने पीछा कर बस को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जीएसटी चोरी का मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीएसटी सचल दल इकाई ने जांच के दौरान बस के अंदर बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी कर लाए जा रहे सामान पर 1.52 लाख रुपये का टैक्स वसूल किया। जांच के दौरान सचल दल के रोकने पर बस चालक ने गाड़ी को कानपुर रोड पर दौड़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन दल ने पीछा कर बस को पकड़कर उसमें सवार यात्रियों को दूसरी गाड़ियों में बैठाकर कार्रवाई की। पकड़े गए व्यापारी झांसी, ग्वालियर, आगरा सहित अन्य जगहों के रहने वाले थे।
यात्री बसों की आड़ में पिछले लंबे समय से चल रहे अवैध माल परिवहन हो रहा है। शासन के आदेश के साथ ही पिछले दिनों कमिश्नर बिमल कुमार दुबे ने भी अवैध रूप से यात्री बसों से माल परिवहन पर कार्रवाई के आदेश जारी किए थे। इसी को लेकर जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी मनीष कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन पर सचल दल इकाई चतुर्थ के सहायक कमिश्नर प्रदीप सिंह झांसी-ग्वालियर रोड पर शिवानी तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। देर शाम मध्य प्रदेश परिवहन की बस को आता देख संदेह होने पर जांच दल ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बस ड्राइवर ने बस को कानपुर रोड पर भगा दी। बस को भागता देख सचल दल ने पीछा कर बस को रोक लिया और जांच की तो देखा उसके अंदर बड़े पैमाने पर बिजली का सामान, ऑटो पार्ट्स के अलावा गारमेंट का सामान रखा था। पकड़ी गई बस का नंबर एमपी 07 पी1156 है, जो कि जिस पर शरद ट्रैवल्स लिखा था। जीएसटी अफसरों ने बस में सवार यात्रियों को परेशानी न हो, इसको लेकर दूसरी बस में यात्रियों को शिफ्ट कराते हुए पूरे माल का सत्यापन कर 1.52 लाख रुपये का जीएसटी टैक्स वसूल किया।
ज्वाइंट कमिश्नर एसआईबी मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर जीएसटी विभाग लगातार संदिग्ध बसों आदि भी जांच कर रही है। इसी को लेकर मध्य प्रदेश परिवहन की गाड़ी के झांसी सीमा में आते ही जांच में बड़े पैमाने पर जीएसटी चोरी का माल पकड़कर टैक्स वसूल किया है।