फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Former MLA Deepnarayan's property worth over Rs 20 crore attached

Jhansi: सपा के पूर्व विधायक की 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क, प्रशासन ने डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Sat, 13 Dec 2025 04:26 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 13 Dec 2025 04:26 PM IST
सार

पुलिस प्रशासन ने डुगडुगी पिटवाकर अलग-अलग स्थानों से दीपनारायण सिंह की 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है। प्रशासन ने दो दिन पहले इस कार्रवाई को लेकर दीपनारायण के आवास के बाहर नोटिस भी चश्पा किया था।

विज्ञापन
Jhansi: Former MLA Deepnarayan's property worth over Rs 20 crore attached
बनगुवां में पूर्व विधायक की संपत्ति कुर्क करता प्रशासन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरौठा से पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के खिलाफ शिकंजा कसते हुए पुलिस ने उनकी 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क कर ली।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम की अगुवाई में पहुंची पुलिस टीम ने कारगुवा स्थित उनके प्लॉट पर कुर्की संबंधी बोर्ड लगाया। इसके पहले पुलिस बल ने डुगडुगी पिटवाकर इस जमीन की कुर्क हो जाने का ऐलान किया। पुलिस ने कुर्क की हुई जमीन की हदबंदी करके वहां कुर्की संबंधी नोटिस भी चश्पा नोटिस भी लगा दिया। पूर्व विधायक के खिलाफ मोंठ थाने में डकैती एवं रंगदारी मांगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। इसके बाद से पूर्व विधायक को पुलिस तलाश करने में जुटी है। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि आगे भी कुर्की कार्रवाई की जाएगी।

 

Jhansi: Former MLA Deepnarayan's property worth over Rs 20 crore attached
संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करता प्रशासन - फोटो : अमर उजाला
इन जगहों की हुई संपत्ति कुर्क
जिलाधिकारी की न्यायालय के आदेश पर वाद सं. 4466/2025 में धारा 14(1) उ०प्र० गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत पारित आदेश के अनुपालन में की गई। आदेशानुसार राज्य सरकार बनाम दीपक उर्फ दीपनारायण पुत्र बलभद्र सिंह, निवासी ग्राम बुढ़ावली, थाना मोंठ, जनपद झांसी में अवैध एवं अनियमित ढंग से अर्जित कुल ₹20,26,52,260/- (बीस करोड़ छब्बीस लाख बावन हजार दो सौ साठ रुपये) की चल/अचल संपत्तियों को जब्त/कुर्क किए जाने हेतु निर्देश निर्गत किए गए थे। जिस पर पुलिस प्रशासन ने दीपक उर्फ दीपनारायण के तीन विभिन्न स्थानों (भगवन्तपुरा, करगुंवा जी एवं पनगुआं) पर स्थित जब्त की गई।


कार्रवाई के दौरान का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

Jhansi: Former MLA Deepnarayan's property worth over Rs 20 crore attached
पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव - फोटो : फेसबुक
अलग-अलग थानों में दर्ज हैं कई मामले
पूर्व विधायक को झांसी पुलिस कई दिन से तलाश रही है। उनके खिलाफ भुजौंद गांव निवासी प्रेम सिंह पालीवाल ने 20 नवंबर 2025 को मोंठ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक व उनके साथियों ने उनकी पुस्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर धमकाया और 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शिकायत पर पुलिस ने डकैती, रंगदारी, धमकी और अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की है। पूर्व विधायक पर विभिन्न थानों में भी करीब 48 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हाईकोर्ट में प्राथमिकी को दी है चुनौती
गरौठा से सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव ने रंगदारी व अन्य आरोप में दर्ज प्राथमिकी को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका दायर कर गिरफ्तारी पर रोक लगाने व प्राथमिकी रद्द करने की मांग की है। कोर्ट ने राज्य सरकार व शिकायतकर्ता से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता व न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह की खंडपीठ ने दिया है।


कार्रवाई को लेकर जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह...
विज्ञापन

Jhansi: Former MLA Deepnarayan's property worth over Rs 20 crore attached
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
दीपनारायण पर प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अखिलेश ने पुलिस पर लगाए थे आरोप
सपा सुप्रीमो अखिलेश ने कुछ दिन पहले 20 नवंबर 2025 को झांसी के मोंठ थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दीपनारायण के नाम का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अफसर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि हमारी पार्टी के पूर्व विधायक दीपक यादव पर 32 हजार की डकैती का मुकदमा लगवा रहे हैं। वही पुलिस अधिकारी, स्क्रैप माफिया अधिकारी है वहां पर। वह भ्रष्ट अधिकारी है। वह जब नोएडा से गया था, तब वहां खुशी मनी थी। किसी से जानकारी कर लीजिए आप। ये वही है जिन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी को कन्नौज में हरवाया था। सजातीय लोग ऊपर से नीचे तक बैठे हुए है। अखिलेश का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब  वायरल हुआ था। तमाम लोगों ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी इस वीडियो को शेयर किया। पुलिस महकमे में सबसे अधिक इस बयान की चर्चा रही।


प्राथमिकी दर्ज होने के बाद का पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश का वीडियो...

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed