फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Five thousand rupees recovered from a sofa in the house of a close associate of a former MLA.

Jhansi: पूर्व विधायक के करीबी के घर में सोफे से बरामद हुए पांच हजार रुपये, आठ घंटे से पहले जेल में किया दाखिल

Thu, 25 Dec 2025 11:05 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 25 Dec 2025 11:05 PM IST
सार

अनिल यादव उर्फ मामा की निशानदेही पर पुलिस ने पांच हजार रुपये घर के अंदर रखे सोफे से बरामद किए। पुलिस के मुताबिक यह पैसा उसमें छिपाकर रखा गया था। 

विज्ञापन
Jhansi: Five thousand rupees recovered from a sofa in the house of a close associate of a former MLA.
पुलिस, सांकेतिक - फोटो : istock

विस्तार

पूर्व विधायक दीपनारायण यादव के करीबी अनिल यादव उर्फ मामा को पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिमांड पर लिया। पुलिस उसे उसके पैतृक गांव अखाड़ापुरा ले गई। यहां आरोपी के घर से पुलिस ने लूटी गई रकम में से पांच हजार रुपये बरामद कर लिया। इसके बाद उसे जेल में दाखिल कर दिया। अभी तक इस मामले में पुलिस 15 हजार रुपये बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस बोली- छिपाकर रखा था पैसा
बृहस्पतिवार सुबह दस बजे मोंठ पुलिस जिला कारागार में अनिल यादव को कस्टडी में लेने पहुंची। अनिल के अधिवक्ता मनीष यादव की मौजूदगी में पहले अनिल का मेडिकल कराया गया। इसके बाद मोंठ पुलिस अपनी कस्टडी में लेकर उसे अखाड़ापुरा गांव पहुंची। यहां उससे घटना स्थल के बारे में पुलिस ने पूछा। इसके बाद अनिल को लेकर उसके घर पहुंची। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच हजार रुपये घर के अंदर रखे सोफे से बरामद किए। पुलिस के मुताबिक यह पैसा उसमें छिपाकर रखा गया था। पुलिस उसे लेकर शाम करीब पांच बजे कोर्ट पहुंची। शाम छह बजे से पहले उसे जेल में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन


अब तक 15 हजार हो चुके बरामद
डकैती व रंगदारी मामले में मोंठ पुलिस ने पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह एवं अनिल यादव उर्फ मामा समेत अन्य के खिलाफ डकैती डालकर 32 हजार रुपये लूटने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। पूर्व विधायक दीपनारायण भी कुछ दिनों पहले आत्मसमर्पण कर चुके। आरोपियों के आत्मसमर्पण करने के बाद लूट की रकम बरामद करने के लिए पुलिस ने रिमांड मांगी थी। पुलिस पूर्व विधायक के अकाउंटेंट अशोक गोस्वामी से दस हजार रुपये की बरामदगी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी अनिल यादव को रिमांड पर लिया था। उसकी निशानदेही पर उसके घर से यह रकम बरामद हुई है। लूट की शेष राशि भी बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

अजय कुमार श्रोत्रिय, सीओ मोंठ


पूर्व विधायक को भी रिमांड पर लेने की तैयारी
लूट की पूरी रकम अभी तक बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक ने लूट की रकम को बांट दिया था। इसमें से अभी तक 15 हजार रुपये बरामद किए जा चुके जबकि 17 हजार रुपये नहीं मिल सके। पुलिस अब इस रकम की बरामदगी के लिए पूर्व विधायक दीपनारायण को भी कस्टडी में लेने की तैयारी में है। इसके लिए उसकी ओर से एमपी/एमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed