फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Fire in Udhampur-Durg Express, 50 passengers' luggage worth 20 lakhs destroyed

झांसी : उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस में आग, 50 यात्रियों का 20 लाख का सामान खाक

Sat, 27 Nov 2021 01:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Nov 2021 01:08 AM IST
सार

बताया गया कि कोच में फैले जहरीले धुएं के कारण यात्री अपना सामान नहीं बचा सके। उस वक्त उनको अपनी जान बचाना तक मुश्किल लग रहा था।

विज्ञापन
Jhansi: Fire in Udhampur-Durg Express, 50 passengers' luggage worth 20 lakhs destroyed
उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस में लगी आग में खासे नुकसान की खबर है। ट्रेन झांसी पहुंची तो एक यात्री ने जानकारी दी। उसने बताया कि उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोचों में सवार 50 से अधिक यात्रियों का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। इसमें 20 लाख से अधिक कीमत की ज्चैलरी, नकदी, कपड़े आदि सामान शामिल था। 

विज्ञापन


बताया गया कि कोच में फैले जहरीले धुएं के कारण यात्री अपना सामान नहीं बचा सके। उस वक्त उनको अपनी जान बचाना तक मुश्किल लग रहा था। भगदड़ में कई यात्री चुटहिल हो गए। इनमें एक यात्री को झांसी स्टेशन पर उपचार दिया गया। यात्रियों ने बताया धुआं भर जाने से दम घुटने लगा था। 
विज्ञापन


शुक्रवार की रात 10.18 बजे ट्रेन नंबर 20848 उधमपुर दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर पहुंची थी। अमर उजाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग से जले ए वन व ए टू कोच के यात्रियों से बातचीत की। यात्रियों ने बताया कि हेतमपुर स्टेशन पर ट्रेन जैसे ही खड़ी हुई टॉयलेट से उठा धुआं कोच के अंदर भरने लगा। धुआं कोच के अंदर एसी बाक्सों से होकर आ रहा था। धुएं से सबको खांसी आने लगी। वह अपना सामान छोड़कर दूसरे कोचों की तरफ व गेट से बाहर की ओर भागने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबको अपनी जान बचाने की पड़ रही थी। सभी कोचों में हल्ला मच रहा था। उनके बीच धक्कामुक्की हो रही थी। उनको लगा कि कर्मचारी फायर उपकरणों से आग पर काबू पा लेंगे, लेकिन उपकरण काम नहीं आ सके। देखते ही देखते आग भड़क गई और वह अपना सामान उठाने के लिए दोबारा कोच के अंदर नहीं घुस सके। 

आठ- दस यात्री ही अपना कुछ सामान बचा सके। जो यात्री बच्चों के साथ थे उनके पास तो ओढ़ने तक के लिए कपड़े नहीं बचे। आग भड़कने के बाद वह अपना सामान जलता देखते रहे। सामान बचाने के लिए चीख पुकार की, गिड़गिड़ाए मगर कोई फायदा नहीं हुआ।


सीआरएस करेंगे घटनास्थल का निरीक्षण
मुख्य संरक्षा आयुक्त शुक्रवार की रात स्पेशल ट्रेन से लखनऊ से झांसी आए। झांसी से वह रात तीन बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उनके साथ डीआरएम आशुतोष व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हेल्पलाइन नंबर
0771-2252500, 9752876970, R div 9752877998, 07752-2252500
BSP div 9752876970

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed