{"_id":"6a64778856af9f40a8002fc8","slug":"jhansi-fire-breaks-out-at-the-railway-station-s-food-plaza-causing-panic-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही घटना की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: रेलवे स्टेशन के फूड प्लाजा में लगी आग, मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही घटना की वजह
Sat, 25 Jul 2026 02:15 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:15 PM IST
सार
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन
फूड प्लाजा से निकलता धुआं।
- फोटो : संवाद
विस्तार
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित फूड प्लाजा के किचन में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान कुछ देर के लिए फूड प्लाजा में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। वहीं, रेलवे प्रशासन भी घटना की जांच कर रहा है।
स्टेशन के फूड प्लाजा से निकलता धुआं...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन