{"_id":"45b1936a6f2d19699a6f4f1982427c57","slug":"jhansi-festival-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेली छटा बिखेरेगा झांसी जन महोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेली छटा बिखेरेगा झांसी जन महोत्सव
ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड की परंपरागत संस्कृति का आइना बनने जा रहे झांसी जन महोत्सव 2015- 16 का औपचारिक शुभारंभ 18 दिसंबर की शाम पांच बजे क्राफ्ट मेले के साथ शुरू हो जाएगा।
मेले के लिए क्राफ्ट मेला ग्राउंड सजकर तैयार है। 26 दिसंबर को महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा निकलेगी व 27 दिसंबर से मुक्ताकाशी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो जाएगा। बुधवार को मेला ग्राउंड में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी मुख्य संयोजक राजीव राय ने दी।
उन्होंने बताया कि क्राफ्ट मेेले का उद्घाटन मंडलायुक्त के राममोहन राय करेंगे। मेले में हस्तशिल्पियों को 150 दुकानें निशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है। इसके अलावा मूर्ति शिल्प, चाक पर मिट्टी के कलात्मक कुल्हड़, बर्तन आदि हस्तशिल्प की सामग्री को मेला ग्राउंड में ही निर्माण कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
मेले के प्रभारी कर्मचारी नेता दिनेश भार्गव होंगे। महोत्सव समिति के अध्यक्ष मुकुंद मेहरोत्रा ने बताया कि 26 दिसंबर को भव्य शोभा यात्रा के साथ जन महोत्सव प्रारंभ होगा। शोभा यात्र में झांसी एवं बुंदेलखंड की परंपरागत छवियों, दिल- दिल घोड़ी, सुआटा, झिंझिया, टेसू, मामूलिया, जवारे, पलना, कार्तिक, हरजू के साथ ही राई आदि लोकनृत्य तथा बुंदेली वाद्य यंत्र विशेष रूप से दर्शनीय रहेंगे।
शोभा यात्रा को ऐसा स्वरूप दिया जाएगा, जिससे बुंदेली संस्कृति पुनर्जीवित हो उठे। शोभा यात्रा के प्रभारी पूर्व राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, कर्मचारी दिनेश भार्गव, मोहन नेपाली, डा धन्नूलाल गौतम, रवीश त्रिपाठी, रंजना विद्रोही, प्रगति शर्मा होंगी। महोत्सव का शुभारंभ मुक्ताकाशी मंच पर 27 दिसंबर को मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा चंद्रपाल सिंह यादव करेंगे। इस अवसर पर रानी झांसी के प्रपौत्र अरुण राव का सम्मान किया जाएगा।
मुक्ताकाशी मंच पर होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रतिदिन सायं 5.45 बजे से बुंदेली संस्कृति एवं परंपरा को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए बुंदेली कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुक्ताकाशी मंच के साथ- साथ 27 दिसंबर से तीन जनवरी तक कला पर्व के कार्यक्रम दीनदयाल सभागार व राजकीय संग्रहालय में आयोजित होंगे। इस अवसर पर पेट्रोल- डीजल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव बब्बर, महामंत्री अनिल जैन, सुभाष गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुण राय, महामंत्री अन्नू गुप्ता, राजकुमार अंजुम, मुकेश मिश्रा, सौरभ रावत भांजे आदि उपस्थित थे।
मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम
27 दिसंबर: गीतांजलि ग्रुप मुंबई के कलाकारों द्वारा भजन संध्या व लाफ्टर नाइट का आयोजन ।
28 दिसंबर: इंडियन ओशियन बैंड मुंबई के कलाकारों का कार्यक्रम।
29 दिसंबर: अंतर्राष्ट्रीय मुशायरे एवं कवि सम्मेलन का आयोजन, जिसमें जलील निजामी दोहा (कतर) , डॉ. राहत इंदौरी, प्रोफेसर वसीम बरेवली, डॉ. कुंवर बेचैन (गाजियाबाद), डॉ. कीर्ति काले (दिल्ली), डॉ. नवाज देवबंदी (लखनऊ), डॉ. कलीम कैसर (गोरखपुर), प्रोफेसर सोम ठाकुर (आगरा), डॉ. मुजावर (मालेगांव महाराष्ट्र), रंजना सिंह (लखमीपुर खीरी), सागर त्रिपाठी (मुंबई), डॉ. राजेंद्र मालवीय (इटारसी), सुश्री मंजू प्रीति (लखनऊ), सुधा चौधरी (विदिशा) आदि कवि व शायर शिरकत करेंगे।
30 दिसंबर: नई दिल्ली के कलाकारों द्वारा सूफियाना नृत्य, बाड़मेर राजस्थान के कलाकारों द्वारा राजस्थानी नृत्य, कोंच के कलाकारों द्वारा रामलीला के अंतर्गत धनुष यज्ञ लीला का मंचन होगा।
31 दिसंबर: मणिपुर के कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुति।
01 जनवरी: एक शाम बच्चों के नाम कार्यक्रम।
02 जनवरी: बालीवुड नाइट कार्यक्रम का कार्यक्रम होगा, जिसमें ‘कजरारे- कजरारे’ फेम फिल्मी पार्श्व गायक जावेद अली एवं उनके सहयोगी कलाकार मंच पर फिल्मी गीतों का तराना छेडे़ंगे।
03 जनवरी: झांसी जन महोत्सव का समापन, जिसमें महोत्सव से जुड़े सभी सहयोगियों का सम्मान होगा। समापन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री उमा भारती होंगी।
मेला ग्राउंड में खुलेगी अस्थाई चौकी
जन महोत्सव के दौरान क्राफ्ट मेला ग्राउंड व मुक्ताकाशी मंच क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इस संबंध में जन महोत्सव के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मुलाकात की। एसएसपी ने क्राफ्ट मेले ग्राउंड में अस्थायी चौकी खोलने व सुरक्षा की पूर्ण इंतजाम होने का भरोसा दिलाया।