{"_id":"6a5ee6a8e367b9c451035c58","slug":"jhansi-female-lawyer-beaten-up-after-chamber-is-forcibly-occupied-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: चैंबर पर कब्जा कर महिला वकील को पीटा, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: चैंबर पर कब्जा कर महिला वकील को पीटा, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
Tue, 21 Jul 2026 08:55 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:55 AM IST
सार
न्यायालय के आदेश पर नवाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना नवाबाद
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला अधिवक्ता के चैंबर पर दो वकीलों ने कब्जा कर लिया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। महिला अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी में रहने वाली अधिवक्ता नेहा गौतम ने नवाबाद थाना पुलिस से शिकायत की, जिसके जरिये बताया कि नौ मई की शाम करीब 4:45 बजे वह चैंबर पर पहुंची तो देखा कि अधिवक्ता अरुण परिहार निवासी नैनागढ़ नगरा और नितेश निवासी हाता प्यारेलाल नगरा ने उसके चैंबर पर कब्जा कर वहां रखे तखत को बाहर निकाल दिया है। उन्होंने चैंबर पर हर जगह खुद का नाम भी लिख दिया। उसके गेट की कुंडी तोड़ दी। आपत्ति करने पर विपक्षी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। नेहा ने बताया कि 26 अप्रैल को उसकी शादी थी, इस कारण वह घर चली गई थी, तभी उक्त दोनों ने चैंबर पर कब्जा कर लिया। 11 मई को वह सीजेएम कंपाउंड से गुजर रही थी, तभी दोनों ने उसे रोककर जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे बचाया।
न्यायालय के आदेश पर नवाबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस संबंध में नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि चैंबर को लेकर विवाद है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।