फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Father was beaten to death with sticks accused arrested with wife and mother

झांसी: बाप की लाठियों से पीट-पीटकर की हत्या, पत्नी और मां संग आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2022 03:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 05 Jun 2022 03:12 PM IST
सार

एसएसपी शिवहरी मीना के मुताबिक, बड़े बेटे सुरेंद्र ने अपने छोटे भाई, पत्नी और मां के साथ मिलकर पारिवारिक विवाद के बाद अपने पिता की लाठियां और ईट मार-मार कर हत्या कर दी थी। पिता का शव बोरे में भरकर सीवर टैंक में फेंक दिया था।

विज्ञापन
Jhansi Father was beaten to death with sticks accused arrested with wife and mother
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी युवक, पत्नी व मां के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ककरवई थाने के कचीर गांव में 31 मई की रात अपने पिता खुशीराम प्रजापति की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर देने वाले सुरेंद्र को पुलिस ने उसकी पत्नी धन कुंवर और मां शांति देवी के साथ मछली कांच तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी छोटा बेटा अभी भी फरार है।

विज्ञापन


एसएसपी शिवहरी मीना के मुताबिक, बड़े बेटे सुरेंद्र ने अपने छोटे भाई, पत्नी धनकुंवर और मां शांति देवी के साथ मिलकर पारिवारिक विवाद के बाद अपने पिता खुशीराम प्रजापति की लाठियां और ईट मार-मार कर हत्या कर दी थी। पिता का शव बोरे में भरकर सीवर टैंक में फेंक दिया था।
विज्ञापन


शव बरामद होने के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार को सुरेंद्र एक मोटरसाइकिल में अपनी मां और पत्नी को बिठाकर भागने की फिराक में था। मछली कांछ तिराहे से पुलिस ने आरोपी को घेर कर पकड़ लिया। लिखा-पढ़ी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर लाठियों के छह टुकड़े समेत कत्ल में इस्तेमाल हुई ईट भी बरामद कर ली गई है। छोटे बेटे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed