फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Farmers beam with joy amidst heavy rainfall; cultivators busy preparing for sowing.

Jhansi: झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, बुआई की तैयारियों में जुटे अन्नदाता

Fri, 03 Jul 2026 07:55 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 03 Jul 2026 07:55 PM IST
सार

लंबे समय से बारिश की आस लगाए बैठे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। बरसात होते ही खरीफ फसलों की बुआई को लेकर किसानों की उम्मीदें जाग उठी हैं।
 

विज्ञापन
Jhansi: Farmers beam with joy amidst heavy rainfall; cultivators busy preparing for sowing.
बुआई की तैयारी में जुटे किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

मऊरानीपुर। बृहस्पतिवार की शाम को हुई झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से राहत देने के साथ-साथ क्षेत्र के किसानों के चेहरों पर भी रौनक ला दी है। लंबे समय से बारिश की आस लगाए बैठे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। बरसात होते ही खरीफ फसलों की बुआई को लेकर किसानों की उम्मीदें जाग उठी हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह होते ही ग्रामीण क्षेत्रों में खेती-किसानी की गतिविधियां तेज हो गईं। किसान अपने खेतों की ओर रुख करने लगे हैं और बुआई के लिए बीजों को तैयार करने के काम में जुट गए हैं। किसान आधुनिक कृषि यंत्रों व थ्रेशर की मदद से बुआई के लिए उत्तम किस्म के बीज तैयार करने में व्यस्त हैं।
विज्ञापन


खेतों में पर्याप्त नमी आने का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही धूप निकलने के बाद जमीन बुआई के अनुकूल होगी, वैसे ही खेतों में ट्रैक्टर व हल गूंजने लगेंगे और बुआई का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह बारिश इस समय बोई जाने वाली फसलों के लिए फायदेमंद साबित होगी। सिजारा निवासी किसान संजीव गौतम ने बताया कि लंबे समय से सूखे की स्थिति बनी थी, जिससे चिंता बढ़ रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार शाम की बारिश ने संजीवनी का काम किया है। हम बीज तैयार कर रहे हैं, खेतों में नमी आते ही बुआई शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed