{"_id":"69cc901f36c04d4d5a0b484d","slug":"jhansi-dumper-truck-crushes-a-teacher-on-a-scooter-accident-occurred-while-she-was-returning-home-from-schoo-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: डंपर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंदा, स्कूल से घर जाते समय हुआ हादसा, मृतका के भाई ने दर्ज कराया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: डंपर ने स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंदा, स्कूल से घर जाते समय हुआ हादसा, मृतका के भाई ने दर्ज कराया मामला
Wed, 01 Apr 2026 08:55 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 01 Apr 2026 08:55 AM IST
सार
नयागांव आजादपुरा नहर की पुलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। शिक्षिका सड़क पर गिर गई और डंपर उसके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही शिक्षिका की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में शिक्षिका की मौत।
विस्तार
नयागांव आजादपुरा के पास नहर के समीप तेज रफ्तार डंपर ने मंगलवार दोपहर में स्कूटी सवार शिक्षिका को रौंद दिया। शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने डंपर चालक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
सीपरी बाजार थाने के अत्रि गार्डन के समीप रहने वाली शिक्षिका सिमरन चौहान (25) भेल चौकी क्षेत्र स्थित एक स्कूल में शिक्षक थी। सिमरन स्कूल से स्कूटी लेकर दोपहर में घर लौट रही थी। नयागांव आजादपुरा नहर की पुलिया के पास पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। शिक्षिका सड़क पर गिर गई और डंपर उसके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रेमनगर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि मृतका के भाई अंकित की तहरीर पर मामला दर्ज कर डंपर चालक को हिरासत में लिया गया है।