Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Drug inspector raided the rural area and issued notices.

Jhansi: औषधि निरीक्षक ने ग्रामीण क्षेत्र में की छापामारी, दिए नोटिस, मेडिकल स्टोर बंद कर भागे दुकानदार

Sun, 23 Nov 2025 10:20 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 23 Nov 2025 10:20 AM IST
सार

नारकोटिक्स दवाओं और नकली व एक्सपायरी दवाओं की बिक्री की शिकायतों पर जिला औषधि निरीक्षक ने ग्रामीण क्षेत्रों में छापामारी की। कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर भाग गए।

विज्ञापन
Jhansi: Drug inspector raided the rural area and issued notices.
जांच करतीं औषधि निरीक्षक डॉ देवयानी दुबे - फोटो : स्वयं

विस्तार

नारकोटिक्स दवाओं और नकली व एक्सपायरी दवाओं की बिक्री की शिकायतों पर जिला औषधि निरीक्षक ने ग्रामीण क्षेत्रों में छापामारी की। कई मेडिकल स्टोर संचालक दुकानें बंद कर भाग गए। मेडिकल स्टोरों पर अभिलेखों की जांच कर नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक ने जालौन की फर्म मेसर्स फार्मा ट्रेडर्स द्वारा विक्रय की गई नारकोटिक्स औषधि के सत्यापन के क्रम में मेसर्स शबनम मेडिकल स्टोर सेसा, मेसर्स कामदगिरि मेडिकल स्टोर गुरसराय, मेसर्स बादल मेडिकल स्टोर मोंठ, मेसर्स अंजु मेडिकल स्टोर एरच, मेसर्स न्यू छाया मेडिकल स्टोर समथर का निरीक्षण किया। अभिलेखों को जांच की गई। अपूर्ण विक्रय अभिलेख पर सहायक आयुक्त औषधि ने नोटिस दिए। औषधि प्रशासन की कार्रवाई देख मेसर्स रजा मेडिकल स्टोर एरच, मेसर्स जय मां दुर्गे समथर एवं मेसर्स पारस मेडिकल पूंछ दुकान बंद कर भाग गए। उक्त सभी को सत्यापन के लिए तीन दिन का नोटिस दिया गया।
विज्ञापन


औषधि निरीक्षक डॉ देवयानी दुबे ने मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए कि नारकोटिक एवं कोडीन युक्त औषधि का विक्रय डॉक्टरी परामर्श पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed