{"_id":"6a3e8258158ad2dd0f0c5e4f","slug":"jhansi-devotees-flocked-to-temples-to-seek-blessings-of-the-presiding-deities-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: मंदिरों में आराध्य देव के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, हुए भव्य धार्मिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: मंदिरों में आराध्य देव के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, हुए भव्य धार्मिक कार्यक्रम
Fri, 26 Jun 2026 07:15 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 26 Jun 2026 07:15 PM IST
सार
निर्जला एकादशी पर बृहस्पतिवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य भगवान के दर्शन किए। जल से भरा कलश एवं फल अर्पण किए।
विज्ञापन
लक्ष्मीनारायण मंदिर, स्टेशन रोड, झांसी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
निर्जला एकादशी पर बृहस्पतिवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य भगवान के दर्शन किए। जल से भरा कलश एवं फल अर्पण किए। मंदिरों में मनमोहक फूल बंगला सजाए गए। समाजसेवी एवं धार्मिक संगठनों ने जगह-जगह शरबत का वितरण किया।
श्री सिद्धेश्वर मंदिर में भगवान बांके बिहारी का अभिषेक एवं शृंगार किया गया। भगवान शिव का गंगाजल से रूद्राभिषेक किया गया। मंदिर को पानी से भरा गया। महिला मंडल ने भजन कीर्तन किया। आचार्य राजीव पाठक ने एकादशी की कथा सुनाई। आचार्य हरिओम पाठक, मनोज पाठक, आरएन शर्मा, नवीन माहेश्वरी, मुन्ना प्रधान आदि मौजूद रहे। इधर स्टेशन मार्ग स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में पंडित प्रमोद कृष्ण शास्त्री ने भगवान का भव्य शृंगार एवं आरती की। शरबत एवं प्रसाद का वितरण किया गया।
श्री रघुनाथ जी महाराज मंदिर शहर में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। मधुर भजन कीर्तन हुए एवं प्रसाद वितरण हुआ। इधर चिन्मय मिशन के तत्वावधान में निर्जला एकादशी पर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ किया गया। देवी मंडल ने मधुर भजन गाये। ब्रह्मचारी राघवेंद्र चैतन्य ने प्रवचन दिए। सचिव मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर बड़ागांव गेट स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। पुजारी कालीचरण जारौलिया ने महाआरती की। प्रसाद एवं शरबत का वितरण हुआ। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जुगल किशोर शिवहरे, प्रमोद तिवारी मौजूद रहे।
जगह-जगह हुआ शरबत वितरण
झांसी। निर्जला एकादशी पर जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से शरबत वितरण किया गया। जल निगम कार्यालय के बाहर अधिशासी अभियंता अमित सहरावत की अगुवाई में शरबत वितरण हुआ। अग्रवाल युगल विकास संस्थान की ओर से सराफा बाजार में शरबत वितरण हुआ। इस दौरान विदित अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अतुल अग्रवाल किलपन, अरविंद आदि मौजूद रहे। युवा ब्राह्मण महासंघ एवं बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान द्वारा शरबत का वितरण किया गया। इसमें राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, रवीश त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।