फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Deputy CM Keshav said that after the 2027 assembly elections

Jhansi: डिप्टी सीएम केशव बोले- 2027 में विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी से भी बुरा हाल सपा का होगा, वीडियो

Fri, 19 Jun 2026 08:44 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 19 Jun 2026 08:44 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने अखिलेश पर कहा कि सपा प्रमुख अब तक अयोध्या नहीं गए हैं। उनका रामद्रोही और रामभक्तों का खून बहाने वाला परिवार है। उनकी श्रद्धा अयोध्या के प्रति नहीं है तो दूसरों की श्रद्धा पर सवाल उठाने का काम नहीं करें।

विज्ञापन
Jhansi: Deputy CM Keshav said that after the 2027 assembly elections
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी से भी बुरा हाल समाजवादी पार्टी का होगा। 2027 में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनने के बाद सपा सैफई की पार्टी बनकर रह जाएगी। कहा कि भाजपा किसी दल को तोड़ने का काम नहीं करती है। जिस दल में परिवारवाद, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार होगा, वह अपने आप टूट जाएगा। झांसी आगमन के दौरान वह सर्किट हाउस में मीडिया से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


अखिलेश पर यह बोले डिप्टी सीएम
डिप्टी सीएम ने कहा कि अयोध्या हमारी आस्था से जुड़ा स्थल है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अब तक अयोध्या नहीं गए हैं। उनका रामद्रोही और रामभक्तों का खून बहाने वाला परिवार है। उनकी श्रद्धा अयोध्या के प्रति नहीं है तो दूसरों की श्रद्धा पर सवाल उठाने का काम नहीं करें। एक सवाल के जवाब में बोले कि हिंदू समाज की आस्था से जुड़े केंद्रों को बदनाम करने की साजिश है। समाज ऐसे साजिश और दुष्प्रचार से सावधान रहे। सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव के केशव को चुनाव में हराने वाले बयान पर डिप्टी सीएम ने कहा कि वह बड़े नेता हैं। अपने भतीजे को संभालें।
विज्ञापन


यूपी में तीसरी बार बनेगी सरकार
डिप्टी सीएम ने कहा कि लगातार तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद से भी हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली, बिहार, असम भाजपा और एनडीए की सरकार बनी है। आजादी के बाद पहली बार बंगाल में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। अब 2027 में यूपी में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



‘चंपत राय रामभक्त और रामकाज के लिए समर्पित हैं’
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रीरामजन्म भूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय रामभक्त हैं और रामकाज के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। एक सवाल के जवाब में बोले कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े अनेक लोग हैं, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है। जेल भी गए और लाठी भी खाई है। राम मंदिर में चढ़ावा प्रकरण पर बोले कि एसआईटी जांच चल रही है। जो गलत करेगा, उसे सजा मिलेगी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed