फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi defeated Prayagraj 6-0 in hockey

Jhansi News: हाॅकी में झांसी ने 6-0 से प्रयागराज को दी शिकस्त

Fri, 21 Mar 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Jhansi defeated Prayagraj 6-0 in hockey

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन पांच मैच खेले गए। इसमें झांसी मंडल, अयोध्या मंडल, वाराणसी मंडल और भदोही मंडल की टीमें विजयी रहीं। जबकि लखनऊ मंडल और मेरठ मंडल के बीच खेला गया मैच ड्रा रहा।मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हो रही प्रतियोगिता का पहला मैच कानपुर मंडल और मेरठ मंडल के मध्य खेला गया। इसमें मेरठ मंडल ने कानपुर मंडल को 3-0 गोल से हरा दिया। मेरठ की तरफ से छठवें मिनट में ज्योति माली ने एक गोल व काजल ने 41वें व 49वें मिनट में एक-एक गोल किए। दूसरे मैच में अयोध्या मंडल ने अलीगढ़ मंडल को 3-2 गोल से पराजित किया। अयोध्या की तरफ से सुषमा गुप्ता, चंचल व नैंसी ने एक-एक गोल किये। वहीं अलीगढ़ मंडल की तरफ से वंदना एवं भावना ने एक-एक गोल किए। तीसरा मुकाबला मुरादाबाद मंडल और वाराणसी मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 21-0 गोल से करारी शिकस्त दी। वाराणसी मंडल की खिलाड़ी शालू यादव ने पांच गोल, तनु यादव ने चार गोल, शालू सोनकर ने तीन गोल किए। चौथा मुकाबला झांसी मंडल और प्रयागराज मंडल के मध्य खेला गया। मैच में झांसी मंडल ने प्रयागराज मंडल को 6-0 गोल से हरा दिया। झांसी की तरफ से पांचवें मिनट में दिव्या ने एक गोल, 11वें मिनट में सोनिया ने दूसरा गोल किया, 14वें मिनट में कोमल ने एक गोल, 21वें एवं 23वें मिनट में मोहिनी मिश्रा ने सर्वाधिक दो गोल एवं मैच के 46वें मिनट में आकांक्षा ने एक गोल दाग कर मैच में जीत दिलाई। पांचवा मुकाबला लखनऊ मंडल और मेरठ मंडल के बीच खेला गया मैच बराबरी पर ड्रा हुआ। छटवां मुकाबला भदोही मंडल और अलीगढ़ मंडल के मध्य खेला गया। जिसमें भदोही मंडल ने अलीगढ़ को 3-1 गोल से पराजित किया। अलीगढ़ की तरफ से पहले क्वार्टर के 11वें मिनट एक गोल किया। तीसरे क्वार्टर में भदोही मंडल की ओर से 35वें मिनट में अनु ने एक गोल व श्रृष्टि यादव ने सर्वाधिक दो गोल किए।मैच के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर एवं निर्णायक मंडल में राजेश कुमार सोनकर, अंपायर परमजीत सिंह, रूपेंद्र कुमार,अमित कुमार, तजमुल जैदी, सुशील महर्षि, शैलेश यादव, दीपक कुमार, सुनीता तिवारी, सुषमा, सुनील कुमार रहेष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed