फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Dead body of guest teacher found floating in Betwa river

Jhansi: बेतवा नदी में उतराता मिला अतिथि अध्यापक का शव, दो दिन से लापता था धीरज, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 03 Feb 2023 05:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Feb 2023 05:09 PM IST
सार

रानीपुर निवासी सत्यनारायण सिरौठिया नायब तहसीलदार के पद से 6 माह पहले रिटायर हुए हैं। धीरज सिरौठिया उनका इकलौता बेटा था। धीरज जतारा के कनबा गांव स्थित सरकारी स्कूल में अतिथि अध्यापक था। एक फरवरी की सुबह 10 बजे वह घर से बाइक लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था। 

विज्ञापन
Jhansi Dead body of guest teacher found floating in Betwa river
बेतवा नदी में उतराता मिला अतिथि अध्यापक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में रानीपुर के जतारा गांव में अतिथि अध्यापक के पद पर तैनात धीरज सिरोठिया का शव शुक्रवार दोपहर बेतवा नदी में उतरता हुआ मिला। धीरज दो दिन पहले स्कूल में पढ़ाने के लिए निकले थे लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। दो दिनों से परिजनों उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस को आज उनका शव नदी से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

रानीपुर निवासी सत्यनारायण सिरौठिया नायब तहसीलदार के पद से 6 माह पहले रिटायर हुए हैं। धीरज सिरौठिया उनका इकलौता बेटा था। धीरज जतारा के कनबा गांव स्थित सरकारी स्कूल में अतिथि अध्यापक था। एक फरवरी की सुबह 10 बजे वह घर से बाइक लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था। रोजाना की तरह शाम 5 बजे घर नहीं लौटा तो पत्नी काजल उर्फ वंदना ने फोन लगाया। लेकिन उसका उसका मोबाइल स्विच ऑफ आया। तब परिजनों ने स्कूल में फोन लगाया। तब पता चला कि धीरज स्कूल ही नहीं पहुंचा।

विज्ञापन

 

चचेरे भाई प्रमोद सिरौठिया ने बताया कि काफी तलाश करने के बाद धीरज का कोई सुराग नहीं लगा। तब मऊरानीपुर थाना और कनेरा चौकी में शिकायत दी। सीसीटीवी कैमरे देखे तो पता चला कि धीरज स्कूल न जाकर दूसरी दिशा में हाइवे से झांसी की ओर आया है। दो फरवरी को तलाश कर रहे थे, तभी मऊरानीपुर थाना पुलिस ने सूचना दी कि धीरज की बाइक बरुआसागर थाना में खड़ी है। तब हम लोग बरुआसागर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि एक फरवरी की रात 8 बजे धीरज की बाइक बेतवा नदी के पुराने पुल के ऊपर मिली थी। इसके बाद नदी में धीरज की तलाश शुरू की। सुबह रेलवे पुल के पास धीरज का शव बरामद हुआ। बहाव से उल्टी दिशा में शव मिलने से संदेह पैदा हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed