फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Cyber fraudsters duped people of Rs 21.21 lakh

Jhansi: साइबर जालसाजों ने 21.21 लाख की लगाई चपत, शेयर मार्केट से मोटा मुनाफा कमाने का दिया लालच

Wed, 29 Oct 2025 01:57 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 29 Oct 2025 01:57 PM IST
सार

मो. जावेद ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले यूट्यूब पर उनको एक विज्ञापन दिखाई दिया। उसमें निवेश करके मुनाफा कराने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
Jhansi: Cyber fraudsters duped people of Rs 21.21 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FREEPIK

विस्तार

सीपरी बाजार के संगम विहार कॉलोनी निवासी मोहम्मद जावेद को साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 21.21 लाख रुपये की चपत लगा दी। धोखाधड़ी का अहसास होने पर उन्होंने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मो. जावेद ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले यूट्यूब पर उनको एक विज्ञापन दिखाई दिया। उसमें निवेश करके मुनाफा कराने की बात कही गई थी। दिए गए नंबर पर बात करने पर जालसाजों ने बताया कि शेयर मार्केट से पैसा कमाने के लिए उनके पास खास रणनीति है। इससे कम समय में मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है। उनकी बातों में आकर जावेद निवेश करने पर राजी हो गए। जालसाजों ने उनको एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर यश्वी सिक्योरिटी नामक एपीके फाइल डाउनलोड करा दी।
विज्ञापन


जालसाजों के कहने पर मई में अलग-अलग बैंक खातों से कुल 21.21 लाख रुपये उनके बताए खाते में जमा करा दिए। उनको डाउनलोड कराए एप में मुनाफा दिखाई देता था। जब उन्होंने अपना कुछ पैसा निकालने की कोशिश की, तब पैसा निकल नहीं सका। मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर वह स्विच ऑफ मिला। कुछ देर बाद उनको एप से भी साइन आउट कर दिया। 21.21 लाख रुपये गंवा देने से उनको जालसाजी का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत एनसीआरपी साइट पर शिकायत कराने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। साइबर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसपी सिटी प्रीति सिंह के मुताबिक मामले की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्कता जरूरी

साइबर जानकार डा. निशांक निगम का कहना है कि साइबर दुनिया में जालसाजों से बचने के लिए सतर्कता ही उपाय है। जालसाज लालच अथवा भय दिखाकर शिकार बनाते हैं। इन दोनों से दूर रहकर साइबर अपराध से बचा जा सकता है। उन्होंने यह उपाय भी अपनाने की सलाह दी है। जैसे- लालच भरे वित्तीय निवेश से हमेशा सतर्क रहें। ऑनलाइन माध्यम से कभी भी निवेश न करें। निवेश से पहले कार्यालय में जाकर इसके बारे में पता लगाएं। किसी भी एप को जल्दीबाजी में डाउनलोड न करें। निवेश से पहले अपने करीबी रिश्तेदारों एवं वित्तीय सलाहकार से अवश्य परामर्श करें। सरकारी योजनाओं व आवास के नाम पर भी ठगी हो रही है, इसके लिए पैसा किसी को न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed