फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Father and daughter chased and caught two miscreants who were running away after snatching a chain

Jhansi: पिता-पुत्री ने चेन स्नैचिंग कर भाग रहे दो बदमाशों का पीछा करते हुए धर दबोचा, एक भागा

Wed, 13 Aug 2025 07:40 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 13 Aug 2025 07:40 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बदमाशों के पास से अवैध देसी तमंचा व मास्टर चाबी बरामद की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Jhansi: Father and daughter chased and caught two miscreants who were running away after snatching a chain
बदमाशों को घेर कर खड़े स्थानाीय ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

मऊरानीपुर में चेन स्नैचिंग करना बदमाशों को भारी पड़ गया। बाइक पर सवार युवक अपनी पत्नी और बेटी के साथ गांव जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उसकी बेटी को निशाना बनाते हुए गले से चेन स्नैचिंग कर भागने लगे। पुत्री के साथ पिता ने इनका पीछा किया और स्थानीय लोगों की मदद से बदमाशों को दबोचा लिया। वहीं एक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि बदमाश तमंचा भी लिए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन



एमपी टीकमगढ़ के थाना पलेरा अंतर्गत ग्राम विजयपुर निवासी हरिकिशन कुशवाहा बुधवार की दोपहर बाइक पर अपनी पत्नी सहुदरा और पुत्री रोशनी को लेकर ग्राम बौडा से गांव जा रहे थे। जैसे ही वह लोग मऊरानीपुर कोतवाली व देवरी पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मथुपुरा, ढ़करवारा माइनर पहुंचे लूट की घात लगाकर मोटरसाइकिल से खड़े तीन बदमाशों ने महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। जिसमें पुत्री की मां सहुदरा कुशवाहा ने बताया कि लुटेरों ने उसकी बेटी रोशनी के गले से सोने व चांदी के तीन आभूषण छीन कर भागने लगे। जिससे मां, बेटी और पिता ने इनका पीछा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मदद से पीछा कर दबोच लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इनको पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बदमाशों के पास से अवैध देसी तमंचा व मास्टर चाबी बरामद की है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed