{"_id":"69f36d08f2a751749c008c0e","slug":"jhansi-court-hours-changed-for-two-months-from-7-a-m-to-1-p-m-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: दो माह के लिए न्यायालय के कामकाज का समय बदला, सुबह सात से दोपहर एक बजे तक होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: दो माह के लिए न्यायालय के कामकाज का समय बदला, सुबह सात से दोपहर एक बजे तक होगा
Thu, 30 Apr 2026 08:24 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:24 PM IST
सार
मई व जून में सभी न्यायालयों में केवल छह घंटे कामकाज होगा। हर रोज सुबह 10:30 से 11 बजे तक लंच ब्रेक भी रहेगा। एक जुलाई से न्यायालयों का वक्त यथावत हो जाएगा।
विज्ञापन
कोर्ट का समय बदला।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भीषण गर्मी को देखते हुए आगामी दो महीनों में जनपद न्यायालय समेत सभी अधीनस्थ न्यायालयों में कामकाज सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक ही होगा। बीच में लंच, टी ब्रेक भी होगा। अधिवक्ता संघ की सहमति के बाद जनपद न्यायाधीश ने यह आदेश जारी किया है।
अधिवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद शिवहरे ने बताया कि सभी न्यायालयों में एक मई से 30 जून तक कामकाज का वक्त सुबह सात से दोपहर एक बजे तक रखे जाने के लिए जनपद न्यायाधीश कमलेश कच्छल से चर्चा हुई थी। इसके बाद अब तय हुआ है कि आगामी दो महीनों मई व जून में सभी न्यायालयों में केवल छह घंटे कामकाज होगा। हर रोज सुबह 10:30 से 11 बजे तक लंच ब्रेक भी रहेगा। एक जुलाई से न्यायालयों का वक्त यथावत हो जाएगा।