फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi Corona suspect sample sent again, report may come on Sunday

झांसी : कोरोना संदिग्ध का दोबारा भेजा गया सैंपल, रविवार को आ सकती है रिपोर्ट 

Sat, 14 Mar 2020 04:44 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 14 Mar 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
jhansi Corona suspect sample sent again, report may come on Sunday
coronavirus - फोटो : सोशल मीडिया
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना के संदिग्ध मरीज का सैंपल दोबारा भेजा गया है। शुक्रवार को भेजे गए सैंपल में खून कम होने की वजह से जांच नहीं हो पाई थी। इस पर केजीएमयू लखनऊ ने मेडिकल कॉलेज से दोबारा सैंपल भेजने की मांग की थी।शनिवार को डॉक्टरों ने मरीज का दोबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। रविवार को मरीज की रिपोर्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन


कोरोना संदिग्ध के परिजनों का कोरनटाइन शुरू
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना के संदिग्ध मरीज के परिजनों का कोरनटाइन शुरू हो गया है। सुपर स्पेशिएलिटी ब्लॉक में ही उनको अलग कमरे में रख दिया गया है। उन्हें बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिए गए हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रखे है। पिछले दो दिनों से मरीज के परिजन अस्पताल परिसर में खुले आम घूम रहे थे। इससे दूसरे लोगों में कोरोना वायरस फैलने का डर बना हुआ था। अमर उजाला ने इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन की नींद टूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed