फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Convention center comes alive as events begin; the hall can accommodate 2,000 people at once.

Jhansi: कन्वेंशन सेंटर में आई रौनक, होने लगे कार्यक्रम, एक साथ हॉल में शामिल हो सकेंगे दो हजार लोग

Fri, 03 Jul 2026 10:51 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 03 Jul 2026 10:51 AM IST
सार

कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रमों के लिए दरों का भी निर्धारण कर दिया गया है। हॉल की क्षमता से लेकर खानपान की सुविधा के मुताबिक अलग-अलग किराया देना होगा।
 

विज्ञापन
Jhansi: Convention center comes alive as events begin; the hall can accommodate 2,000 people at once.
झांसी कन्वेंशन सेंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पॉलिटेक्निक मैदान में बने कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रमों का आयोजन शुरू होने से रौनक आ गई है। इसके लिए दरों का भी निर्धारण कर दिया गया है। हॉल की क्षमता से लेकर खानपान की सुविधा के मुताबिक अलग-अलग किराया देना होगा।
विज्ञापन


झांसी विकास प्राधिकरण ने करीब 30 करोड़ की लागत से 65 हजार वर्गफुट में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया है। यह केंद्र 10 हजार लोगों के साथ सामूहिक कार्यक्रमों की मेजबानी करने में सक्षम है, जिसमें खुला क्षेत्र भी शामिल है। जबकि, दो हजार लोगों की क्षमता वाला हॉल भी है। परिसर में एक ही समय में कई कॉन्फ्रेंस, ट्रेड फेयर, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रदर्शनी का आयोजन हो सकता है। यहां 10 से लेकर 100 लोगों की क्षमता वाले अलग-अलग कक्ष भी बने हैं। दिल्ली की फर्म को इसके संचालन का ठेका मिला है। बताया गया कि 200 लोगों का कार्यक्रम करने पर एक दिन का करीब एक से सवा लाख रुपये किराया देना पड़ेगा। जबकि, प्रदर्शनी के आयोजन पर एक दिन का तीन से सवा तीन लाख रुपये किराया लगेगा। इसी तरह, शादी समारोह के लिए भी दर निर्धारण किया गया है। जेडीए सचिव गौरव शुक्ला ने बताया कि यहां पर कार्यक्रमों का आयोजन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed