फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Condition of farmer who came to buy fertilizer deteriorated, referred to medical college

Jhansi: खाद लेने लाइन में लगे किसान की हालत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर, चार की जगह दो बोरी देते ही जमीन पर गिरा

Thu, 18 Sep 2025 03:50 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 18 Sep 2025 03:50 PM IST
सार

मौके पर मौजूद किसानों ने बताया कि किसी को एक बोरी तो किसी को दो बोरी ही खाद दी जा रही है। वह लोग घर का काम काज छोड़ सुबह से तपती धूप में लाइन में लगे हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Condition of farmer who came to buy fertilizer deteriorated, referred to medical college
बुजुर्ग किसान को अस्पताल ले जाते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

गुरसरांय नारायणपुरा साधन सहकारी समिति पर खाद के लिये लाइन में लगा किसान गिरकर बेहोश हो गया। बताया गया कि किसान 6 घंटे से लाइन में लगा था और चार की जगह उसको दो बोरी खाद दी जा रही थी। इसके बाद वह गश खाकर जमीन पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल भेजा गया। बताया गया उसकी हालत गंभीर होने की वजह से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


 

Jhansi: Condition of farmer who came to buy fertilizer deteriorated, referred to medical college
समिति के बाहर चस्पा नोटिस - फोटो : संवाद
किसान नेता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुजुर्ग किसान रमेश अडजरा का निवासी है। जो सुबह करीब 6 बजे से लाइन में लगा था। यहां पर लिस्ट लगाई गई थी कि केसीसी कार्ड धारकों को चार बोरी खाद दी जाएगी। लेकिन इसके बावजूद दो-दो बोरी ही दी जा रही है। दो बोरी खाद देने पर बुजुर्ग किसान ने कहा कि वह बीमार है वह दोबारा नहीं आ पाएगा। लेकिन उसकी बात को नहीं सुना गया। देखते-देखते वह जमीन पर गिर गया और उसकी हालत बिगड़ गई। 

वहीं, सहकारी समिति के बाहर लिस्ट लगाई गई है। जिस पर लिखा है कि केसीसी कार्ड वालों को चार बोरी व अन्य को दो बोरी खाद दी जायेगी। लेकिन जब मौके पर मौजूद किसानों से बात की गई तो बताया कि किसी को एक बोरी तो किसी को दो बोरी ही खाद दी जा रही है। वह लोग घर का काम काज छोड़ सुबह से तपती धूप में लाइन में लगे हैं। उनको बताया गया था कि चार बोरी दी जायेगी। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इधर, बेहोश होकर गिरे किसान की हालत नाजुक बताई जा रही है।


सहकारी  समिति पर खाद लेने आये किसान की हालत बिगड़ी, देखें...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed