फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Clash between two groups over car parking; firing follows stone-pelting

Jhansi: कार खड़ी करने के विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष, पथराव के बाद फायरिंग, आठ गिरफ्तार

Wed, 08 Jul 2026 04:15 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 08 Jul 2026 04:15 PM IST
सार

दोनों पक्षों से 14 उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने 8 को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन लाइसेंसी बंदूक बरामद हुईं हैं।

विज्ञापन
Jhansi: Clash between two groups over car parking; firing follows stone-pelting
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ मोहल्ले में घर के सामने कार खड़ी कर देने की वजह से सोमवार देर-रात दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव करने के साथ फायरिंग की। गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई। इस दौरान एलपीजी लाइन भी टूट गई, जिससे गैस का रिसाव होने लगा। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा। दमकल की गाड़ियां भी बुला ली गईं। कंट्रोल रूम से गैस आपूर्ति बंद करके रिसाव को रोका गया। दोनों पक्षों से 14 उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने 8 को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तीन लाइसेंसी बंदूक बरामद हुईं हैं। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन


राजगढ़ में पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर गली में सोमवार रात विपिन यादव और सत्येंद्र यादव अपनी कार लेकर पहुंचे और महेंद्र पाल के घर के सामने कार खड़ी कर दी। महेंद्र पाल एवं देशराज ने विरोध करते हुए कार हटाने को कहा। विपिन कार हटाने पर राजी नहीं हुआ। इसको लेकर दोनों में विवाद होने लगा। विपिन ने पुष्पेंद्र, मूलचंद, रुपेश समेत अपने कई रिश्तेदार बुला लिए। इन लोगों ने विरोध कर रहे देशराज को घेरकर पीट दिया। पिता को पिटता देख उसका बेटा भानु घर से लाइसेंसी बंदूक निकाल लाया। उसने फायर झोंक दिया। विपिन पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोग घरों के भीतर जाकर दुबक गए। इसी बीच पास की गैस पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। तेज रफ्तार से गैस का रिसाव शुरू हो गया। कुछ देर में गैस पूरे इलाके में फैल गई।
विज्ञापन


उधर, दो पक्षों में टकराव की बात मालूम चलने पर सीओ प्रिया सिंह, इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आसपास के थानों से भी पुलिस फोर्स बुला लिया गया। पुलिस ने सीयूजीएल कर्मियों से संपर्क करके गैस आपूर्ति बंद कराई। देर-रात पुलिस ने आसपास के मोहल्लों में दबिश देकर महेंद्र पाल, रविंद्र पाल, भानु प्रताप, सहदेव यादव, हेमंत यादव, रज्जन सिंह यादव, नीरज यादव, लाल सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। सीओ प्रिया सिंह का कहना है 14 उपद्रवियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तीन लाइसेंसी हथियार, लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर समेत अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 मामलों में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
चौकी प्रभारी सुनील कुमार की ओर से इस मामले में बीएनएस की अलग-अलग 18 धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इनमें दंगा, घातक हथियार के साथ दंगा, अवैध जमाव, सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान, दूसरे के जीवन को खतरे में डालने, आयुध अधिनियम समेत कई गंभीर धाराएं भी शामिल हैं। पुलिस ने महेंद्र पाल, रविंद्र पाल, भानु प्रताप, सहदेव यादव, हेमंत यादव, रज्जन सिंह यादव, नीरज यादव, लाल सिंह यसादव, विपिन यादव, सत्येंद्र यादव, पुष्पेंद्र यादव, मूलचंद यादव, रुपेश यादव एवं वाक्य यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।



गैस का रिसाव होते ही घर छोड़कर भागे लोग
सीयूजीएल की गैस पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त होने से कुछ देर में आसपास के मोहल्लों तक एलपीजी का रिसाव पहुंच गया। इस वजह से मोहल्ले के लोगों की जान भी खतरे में फंस गई। जिस तेजी से गैस का रिसाव हो रहा था, उससे स्थानीय लोग अनहोनी की आशंका से घबरा उठे। फायरिंग के बाद घरों में जा दुबके लोग अब जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। पुलिस अफसरों ने किसी तरह गैस कर्मियों से संपर्क करके आपूर्ति बंद कराई जब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed