फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi City Football Club became the champion, defeating Army 114 by 3-0.

Jhansi News: झांसी सिटी फुटबॉल क्लब बना चैंपियन, आर्मी 114 को 3-0 से दी करारी शिकस्त

Mon, 17 Aug 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 17 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Jhansi City Football Club became the champion, defeating Army 114 by 3-0.
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग का रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में कुल 13 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें झांसी सिटी फुटबॉल क्लब (जेसीएफसी) ने फाइनल जीतकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल में जेसीएफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्मी-114 को 3-0 से हराया। शुरुआत से ही जेसीएफसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच में दबदबा बनाए रखा। बेहतरीन तालमेल और तेज पासिंग के जरिए उन्होंने आर्मी-114 की रक्षापंक्ति को लगातार दबाव में रखा और तीन गोल दागकर मैच को एकतरफा अंदाज में जीत लिया।
विज्ञापन

आर्मी-114 के खिलाड़ियों ने वापसी के कई प्रयास किए, लेकिन वे जेसीएफसी की मजबूत रक्षापंक्ति को भेद नहीं सके। इस जीत के साथ ही जेसीएफसी के खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने जमकर जश्न मनाया। टूर्नामेंट में जेसीएफसी की ओर से रैन शक्ति यादव ने सर्वाधिक गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाधिकारी गोरांग राठी, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, डॉ. रोहित पांडेय, अतीक अंसारी, बहीद खान और गगन वर्मा आदि मौजूद रहे।

डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल लीग के फाइनल मुकाबले में दूसरे हाफ के दौरान जिलाधिकारी गोरांग राठी भी जेसीएफसी की ओर से खेलते नजर आए। तीन नंबर की जर्सी पहने जिलाधिकारी ने शानदार खेल कौशल दिखाया। उनके मैदान पर उतरते ही जेसीएफसी के खिलाड़ियों में नई ऊर्जा आ गई और उन्होंने कुछ ही मिनटों के अंतराल में दो गोल दाग दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed