{"_id":"5dd43a588ebc3e54a133fc44","slug":"jhansi-celebrate-lakshmibai-birthday-jhansi-news-jhs152930043","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी ने मनाई अपनी रानी की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ने मनाई अपनी रानी की जयंती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी में मंगलवार को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर दिन में शोभा यात्राएं निकाली गईं, तो शाम को दीपों की रोशनी से नगर जगमगाता नजर आया। स्कूलों में विद्यार्थियों को रानी की गौरव गाथाएं सुनाई गईं। रानी के जन्मदिन पर हर कोई उत्साहित नजर आया।
रानी की जयंती की रौनक महानगर में सुबह से ही नजर आने लगी थी। स्कूलों में रानी की गौरव गाथाएं सुनाई जाने लगीं थीं, तो वहीं शिक्षकों की अगुवाई में विद्यार्थियों के जत्थों का रानी लक्ष्मीबाई पार्क और किले की ओर पहुंचना शुरू हो गया था। हर ओर ‘झांसी की रानी अमर रहें’ के उद्घोष गुंजायमान हो रहे थे। इसके अलावा नगर में अलग-अलग स्थानों पर शोभा यात्राएं भी निकाली गईं, जिसमें बालिकाएं रानी के वेश में घोड़े पर सवार होकर चल रहीं थीं। यात्राओं का जगह-जगह लोगों ने उत्साह के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
वहीं, शाम को शहर दीपों की रोशनी से जगमग नजर आया। लोगों ने बढ़ - चढ़कर अपनी रानी की याद में दीपक और मोमबत्तियां जलाईं। रानी लक्ष्मीबाई पार्क और शहर के प्रमुख चौराहे रंगबिरंगी झालरों की रोशनी से सराबोर रहे।