फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi captured the trophy after defeating Mahoba in the final match

फाइनल मुकाबले में महोबा को हराकर झांसी ने ट्राफी पर जमाया कब्जा

Thu, 07 Oct 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Jhansi captured the trophy after defeating Mahoba in the final match
झांसी। महोबा में आयोजित स्वर्गीय विपिन राय स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में झांसी की फुटबॉल टीम ने महोबा की टीम को 7-6 से हराकर टॉफी पर कब्जा जमाया। टीम के झांसी लौटने पर झांसी डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में झांसी की टीम का पहला मैच हमीरपुर की टीम के साथ हुआ। जिसमें झांसी की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं फाइनल मुकाबला छतरपुर की टीम से हुआ जिसमें टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छतरपुर की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला झांसी और महोबा के बीच हुआ। जिसमें दोनों की टीम के खिलाड़ियों द्वारा खूब जोर अजमाईश की गई। लेकिन अंत में झांसी की टीम ने जीत दर्ज कर प्रतियोगिता अपने नाम की। टीम में कप्तान देवेंद्र, गौरव वर्मा, अमन थापा, पुष्कर, तुषार थापा, करन सिंह, विनय, नीरज कुमार, चिराग रायकवार, विशेष, कमल, हर्ष, रोमिल वर्मा व गोलकीपर सोंटी शामिल रहे। खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के दौरान डीएफए सचिव वहीद खान, संरक्षक तनवीर अहमद, रामसेवक रजक, जस्टिन सिंह, अतीक अंसारी, रईस खान, अनीस अतहर सिद्दीकी, साबिर, मातादीन, रवींद्र राज, योगेश वर्मा, आरिफ, अफरोज, अरविंद, पवन, सलीम अख्तर आदि मौजूद रहे। रफीक उद्दीन ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed