फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Body of mother of two found hanging; she had been married five years ago

Jhansi: दो बच्चों की मां का शव फंदे पर झूलता मिला, 5 साल पहले हुई थी शादी, पति काम के लिए गया था महाराष्ट्र

Mon, 20 Jul 2026 10:49 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 20 Jul 2026 10:49 AM IST
सार

बबीना थाना इलाके के गांव रसोई में रविवार की सुबह विवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिला। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Jhansi: Body of mother of two found hanging; she had been married five years ago
फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव। - फोटो : Freepik

विस्तार

बबीना थाना इलाके के गांव रसोई में रविवार की सुबह विवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार के कमलागंज मोहल्ला निवासी भानू प्रजापति ने बताया उसकी बहन वंशिका प्रजापति (24) की शादी 2021 में दीपक प्रजापति से हुई थी। दीपक बबीना के रसोई मानपुर गांव का रहने वाला है। उनके तीन साल का बेटा रोनित और एक साल की बेटी तनवी है। दीपक महाराष्ट्र में प्राइवेट काम करता था। वंशिका भी उसी के साथ महाराष्ट्र में रहती थी। कुछ समय पहले दोनों बच्चों को लेकर घर आ गए थे। अब दोबारा काम मिलने पर दीपक 17 जुलाई को महाराष्ट्र चला गया था। बहन वंशिका और बच्चे घर पर थे। शनिवार रात को बच्चों को खाना खिलाकर बहन वंशिका कमरे पर चली गई थी। उसकी अपनी भाभी हेमलता से फोन पर बातचीत हुई थी। तब तक सबकुछ ठीक था। सुबह वंशिका कमरे से बाहर नहीं आई। तब जेठानी रश्मि बुलाने के लिए कमरे में पहुंची। जैसे ही वह कमरे के अंदर दाखिल हुई तो वंशिका पंखे पर रस्सी से फंदा बनाकर लटकी हुई थी। वह चीखते हुए बाहर भागी तो परिजन और पड़ोस के लोग आ गए। देखा तो वंशिका की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


बबीना थाना प्रभारी विनय कुमार साहू ने बताया कि वंशिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। अभी सुसाइड के कारण स्पष्ट नहीं हो सके। पति भी घर पर नहीं था। वह दो दिन पहले महाराष्ट्र चला गया था। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed