फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bike crashes into highway divider and falls; one injured

Jhansi: हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर गिरी बाइक, एक घायल, पेट्रोलिंग टीम ने प्राथमिक उपचार कर भेजा अस्पताल

Wed, 08 Jul 2026 12:30 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 08 Jul 2026 12:30 PM IST
सार

झांसी-खजुराहो पर टोल प्लाजा लुहारी के समीप दुर्घटना हुई है। बाइक पर दो लोग सवार थे। जिसमें एक युवक को चोट आई है। 

विज्ञापन
Jhansi: Bike crashes into highway divider and falls; one injured
घायल को अस्पताल भेजती पेट्रोलिंग टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर टोल प्लाजा लुहारी के समीप थाना सकरार क्षेत्र अंतर्गत थोना पुलिया के पास सोमवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही रोड पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


निवाड़ी से मऊरानीपुर की ओर जा रहे बिनवारा निवासी अभिषेक पुत्र राजेश अपने बहनोई सूरज अहिरवार पुत्र रामसेवक, निवासी बसंतपुरा मजरा, की मोटरसाइकिल पर सवार थे। थोना पलिया के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रोड पेट्रोलिंग अधिकारी प्रणवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्काल घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया और एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निवाड़ी भेजा। चिकित्सकों द्वारा घायल की हालत गंभीर बताए जाने पर परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए यथार्थ हॉस्पिटल ले गए।
विज्ञापन


बरसात में वाहन चालक रखें विशेष सावधानी
रोड पेट्रोलिंग अधिकारी प्रणवीर सिंह ने बताया कि वर्षा ऋतु में सड़कें फिसलन भरी हो जाती हैं। ऐसे में दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना चाहिए तथा विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, जिससे सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस दौरान रोड पेट्रोलिंग टीम के राघवेंद्र पटेल, राहुल, डॉ. सुनील और रफीक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed