फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Bhagwat Katha started in Gusai Baba Temple, the real form of Sachchidananda was described.

Jhansi: गुसाईं बाबा मंदिर में शुरू हुई भागवत कथा, पहले दिन सच्चिदानंद के वास्तविक स्वरूप का किया गया वर्णन

Mon, 01 Jun 2026 01:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 01 Jun 2026 01:48 PM IST
सार

भागवत कथा का आयोजन 6 जून तक चलेगा, जबकि 7 जून को पूर्णाहुति एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन का समापन होगा।  
 

विज्ञापन
Jhansi: Bhagwat Katha started in Gusai Baba Temple, the real form of Sachchidananda was described.
कथाव्यास प्रेमानंद ठाकुर से कथा सुनते ग्रामीण। - फोटो : संवाद

विस्तार

एरच। ग्राम करगुवां खुर्द के गुसाईं बाबा मंदिर में आयोजित विष्णु महायज्ञ के अंतर्गत रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का प्रथम दिवस श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। सात दिवसीय धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया।
विज्ञापन


भागवत कथा के शुभारंभ होने से पहले परीक्षित शिंकी जीतू यादव ने विधि विधान से पूजन किया। कथा व्यास पंडित प्रेमानंद ठाकुर ने अपने प्रवचन में सच्चिदानंद के वास्तविक स्वरूप का वर्णन किया और कहा कि यह परमात्मा के शाश्वत, दिव्य और अनंत स्वरूप का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि सत्, चित् और आनंद से मिलकर बने सच्चिदानंद का अर्थ है शाश्वत सत्य, पूर्ण ज्ञान और परम आनंद। भागवत पुराण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संसार के सभी रिश्ते, सुख और भौतिक वस्तुएं नश्वर हैं, जबकि ईश्वर ही ऐसे सत्य और आनंद के स्रोत हैं जो जन्म-मृत्यु के चक्र से परे हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे दिखाई दिए और पूरे परिसर में आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। आयोजन स्थल पर वातावरण भक्तिमय हो उठा। भागवत कथा का आयोजन 6 जून तक चलेगा, जबकि 7 जून को पूर्णाहुति एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ आयोजन का समापन होगा।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed