{"_id":"68ef4ed6af5539fbbb0d4634","slug":"jhansi-bar-association-elections-323-advocates-cast-their-votes-in-the-first-two-hours-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी बार संघ चुनाव: पहले दो घंटे में 323 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, भीतर जाने को लेकर अधिवक्ताओं में हुई झड़प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी बार संघ चुनाव: पहले दो घंटे में 323 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, भीतर जाने को लेकर अधिवक्ताओं में हुई झड़प
Wed, 15 Oct 2025 01:16 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:16 PM IST
सार
बवाल और हंगामे की आशंका के चलते मतदान स्थल के आसपास पीएससी समेत भारी पुलिस बल तनाव किया गया है। एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
चुनाव के दौरान कचहरी में एसएसपी और पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला अधिवक्ता संघ के लिए मतदान बुधवार सुबह 10:00 बजे से आरंभ हुआ। बवाल और हंगामे की आशंका के चलते मतदान स्थल के आसपास पीएससी समेत भारी पुलिस बल तनाव किया गया है। एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
एल्डर कमेटी अध्यक्ष पीएन द्विवेदी के मुताबिक मतदान के पहले 2 घंटे के दौरान कुल 323 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पहले 2 घंटे के दौरान मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही हालांकि इस दौरान मतदान स्थल के भीतर जाने को लेकर कुछ अधिवक्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस बल ने अधिवक्ताओं के समूह को भीतर नहीं जाने दिया। मतदान के लिए जाने वाले अधिवक्ताओं को मोबाइल लेकर जाने की भी इजाजत नहीं दी गई।
अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार

ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी, प्रमोद शिवहरे, राजेश कुमार श्रीवास्तव और सुरेश चंद्र अहिरवार ने अध्यक्ष पद के लिये दावेदारी की है।
विज्ञापन
कुल 64 उम्मीदवार के बीच घमासान
अधिवक्ता संघ में कुल 64 उम्मीदवारों के बीच घमासान है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आठ, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए तीन, महामंत्री-सचिव के लिए पांच, कोषाध्यक्ष के लिए आठ, संयुक्त सचिव (प्रशासन) के लिए सात, संयुक्त सचिव पुस्तकालय के लिए चार, संयुक्त सचिव (प्रकाशन) के लिए तीन, वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए नौ और कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में हैं।