फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Ankit, who stole money from the *munshi's* (clerk's) scooter during a robbery

Jhansi: डकैती कांड में मुंशी की स्कूटी से पैसा निकालने वाला अंकित गिरफ्तार, निशानदेही पर 23 हजार बरामद

Thu, 16 Jul 2026 11:10 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 16 Jul 2026 11:10 AM IST
सार

अंकित की गिरफ्तारी के साथ ही डकैती कांड के सभी आठ नामजद आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अब तक 24.85 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन
Jhansi: Ankit, who stole money from the *munshi's* (clerk's) scooter during a robbery
आरोपी अंकित यादव। - फोटो : विभाग।

विस्तार

ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी किशन पांचाल से 24.90 लाख रुपये की डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी अंकित यादव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद अंकित ने ही मुंशी की स्कूटी से रुपयों से भरा बैग निकालकर मुख्य आरोपी सूर्यांश यादव को सौंपा था। उसकी निशानदेही पर 23,450 रुपये बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही इस डकैती कांड के सभी आठ नामजद आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अब तक 24.85 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन


पकड़े जा चुके सभी आठ आरोपी
सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि वारदात में खुशीपुरा निवासी सूर्यांश यादव के अलावा जालाैन पुलिस लाइन में तैनात रहे तीन आरक्षी राघवेंद्र राजपूत, मनोज कुमार और नीरज राजपूत तथा गौरव यादव, सुखबीर सिंह, सूरज और अंकित यादव के भी नाम सामने आए थे। अंकित की गिरफ्तारी के साथ सभी आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में अंकित ने यह कहा
पूछताछ में अंकित ने बताया कि चार वर्ष पहले पीएसी ग्राउंड में क्रिकेट खेलने के दौरान उसकी पहचान आरक्षी राघवेंद्र राजपूत से हुई थी। बाद में राघवेंद्र के माध्यम से उसकी मुलाकात सूर्यांश यादव से हुई। पुलिस के अनुसार, वारदात के दौरान मुंशी किशन के अगवा होने के बाद अंकित उनकी स्कूटी लेकर झांसी-कानपुर हाईवे पहुंचा, जहां उसने स्कूटी से रुपयों का बैग निकाल लिया। बैग से 40 हजार रुपये अपने पास रखने के बाद शेष रकम सूर्यांश को सौंप दी और स्कूटी मेडिकल कॉलेज के पास छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेजवानी बंधुओं की तलाश में पुलिस, सट्टा नेटवर्क की जांच तेज
सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब सतना (मध्य प्रदेश) निवासी संस्कार तेजवानी और नितिन तेजवानी की तलाश में जुटी है। जांच में सामने आया है कि दोनों बड़े स्तर पर ऑनलाइन सट्टा संचालन से जुड़े हो सकते हैं और लेनदेन हवाला के माध्यम से किया जाता था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि झांसी के कई कारोबारी उनके संपर्क में थे और वसूली के लिए स्थानीय एजेंट भी नियुक्त किए गए थे। पुलिस के अनुसार, मुंशी किशन पांचाल भी तेजवानी बंधुओं के लिए काम करता था। हवाला और सट्टा नेटवर्क के संभावित कनेक्शन सामने आने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। पुलिस टीम सतना जाकर भी पड़ताल कर चुकी है और मोबाइल फोन के जरिये वित्तीय एवं सट्टा नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed