{"_id":"692296b96027b17b470277bc","slug":"jhansi-allegation-of-fraud-to-keep-prisoners-in-jail-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: कैदियों को जेल में रोकने के लिए फर्जीवाड़े का आरोप, डीजी जेल को पत्र भेजकर जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: कैदियों को जेल में रोकने के लिए फर्जीवाड़े का आरोप, डीजी जेल को पत्र भेजकर जांच की मांग
Sun, 23 Nov 2025 10:38 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 23 Nov 2025 10:38 AM IST
सार
आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने जनपद न्यायालय में फर्जीवाड़ा करके आजीवन कारावास वाले दो सजायाफ्ता कैदियों को झांसी जेल में ही रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जिला कारागार, झांसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने जनपद न्यायालय में फर्जीवाड़ा करके आजीवन कारावास वाले दो सजायाफ्ता कैदियों को झांसी जेल में ही रखने का आरोप लगाया है।
डीजी जेल को भेजे शिकायती पत्र के जरिये उन्होंने कहा कि दो कैदियों को नियमों के मुताबिक सेंट्रल जेल भेजा जाना चाहिए लेकिन, झांसी जेल के अधिकारियों ने मिलीभगत करके दो थानों के फर्जी हवालात वारंट बना लिए। इसके आधार पर दो कैदियों को झांसी में रखा गया है। दोनों को न्यायालय के आदेश के बिना ही फर्जी तलबी आदेश पर जेल के बाहर भी भेजे जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की है।