{"_id":"69ddcb4a6e0f3d7b640d0e58","slug":"jhansi-after-the-death-of-a-married-woman-her-parents-and-in-laws-clashed-over-her-body-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: विवाहिता की मौत के बाद शव के लिए मायके एवं ससुराल पक्ष भिड़े, एक साल पहले हुई थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: विवाहिता की मौत के बाद शव के लिए मायके एवं ससुराल पक्ष भिड़े, एक साल पहले हुई थी शादी
Tue, 14 Apr 2026 10:36 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:36 AM IST
सार
मायके वाले अंतिम संस्कार के लिए शव की मांग करने लगे जबकि ससुरालजन खुद अंतिम संस्कार पर अड़ गए। हंगामा की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्ष पोस्टमार्टम न कराने की बात कहने लगे, हालांकि पुलिस राजी नहीं हुई।
विज्ञापन
अंतिम संस्कार करने को लेकर मायके एवं ससुराल पक्ष भिड़े।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
थाना प्रेमनगर के राजगढ़ के शांति नगर में सोमवार शाम विवाहिता की मौत के बाद शव के अंतिम संस्कार करने को लेकर मायके एवं ससुराल पक्ष भिड़ गए। वहां हंगामा होने लगा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
शांतिनगर निवासी आफताब आलम का पिछले साल भट्टागांव निवासी काजल (21) से निकाह हुआ था। आफताब के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार को प्रसव पीड़ा होने पर काजल को अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत नाजुक होने पर सोमवार को ग्वालियर रेफर कर दिया। बच्चे को जन्म देने के बाद काजल की मौत हो गई। सोमवार शाम ससुराल जन शव लेकर घर पहुंचे। उधर, भट्टागांव से मायके वाले भी पहुंच गए। मायके वाले अंतिम संस्कार के लिए शव की मांग करने लगे जबकि ससुरालजन खुद अंतिम संस्कार पर अड़ गए। मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए। लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष शव अपने साथ ले जाने पर अड़ गए। पुलिस भी पहुंच गई। दोनों पक्ष पोस्टमार्टम न कराने की बात कहने लगे, हालांकि पुलिस राजी नहीं हुई। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय के मुताबिक शादी के अभी एक साल हुए हैं। इस वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।