फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: After losing three lakh rupees in betting, a young man committed suicide by swallowing poison

Jhansi: सट्टे में तीन लाख गंवाने के बाद युवक ने जहर निगलकर दी जान, सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर बताई आपबीती

Wed, 06 May 2026 11:29 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 06 May 2026 11:29 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर अमन का 1.02 मिनट लंबा वीडियो वायरल हो रहा है। अमन खुद को कर्ज में फंसा बताते हुए सटोरियों का नाम लेते हुए उनको अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jhansi: After losing three lakh rupees in betting, a young man committed suicide by swallowing poison
सोशल मीडिया पर आपबीती बताता अमन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के सट्टे में तीन लाख रुपये गंवाने के बाद परेशान होकर शिवपुरी के दिनारा गांव निवासी अमन भार्गव (27) ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में उसे मेडिकल अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। आत्महत्या से पहले उसका बनाया वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वह झांसी के सटोरियों का नाम लेते हुए उनको अपनी मौत का जिम्मेदार ठहरा रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कर्ज से रहने लगा था परेशान
दिनारा गांव निवासी अमन पढ़ाई करने के बाद परिवार के काम में हाथ बंटाता था। पिता हेमंत नगर पंचायत में नौकरी करते हैं। घर में मिड डे मील तैयार होता है। अमन इसमें भी मदद करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों की संगत में आने से वह सट्टेबाजी में फंस गया। कर्ज लेकर आईपीएल में सट्टा लगाने लगा लेकिन, करीब तीन लाख रुपये वह हार गया। जिनसे कर्जा लिया, वह उसे परेशान करने लगे। अक्सर तकादे के लिए घर आने लगे। इससे अमन परेशान रहने लगा था। रविवार शाम घर से निकल कर कुछ दूर बने डाक बंगला पर पहुंचा। यहां उसने जहर निगल लिया। फोन करके अपने दोस्तों को जहर निगलने की बात बताई। अचेत हाल में परिजन रविवार रात उसे मेडिकल अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने उसके जहर निगलने की पुष्टि की। उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। सोमवार देर-रात उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मच गया। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि जहर निगलने से मौत की पुष्टि हुई है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन



सट्टे में फंसाया, लाखों हारा, तीनों मेरी मौत के जिम्मेदार
मंगलवार को सोशल मीडिया पर अमन का 1.02 मिनट लंबा वीडियो वायरल हुआ। अमन खुद को कर्ज में फंसा बताते हुए यह कहते सुनाई पड़ रहा है कि राहुल राजपूत, शिवम यादव और जीतू ने बहला फुसलाकर सट्टे के खेल में उसे फंसा दिया। वह करीब तीन लाख रुपये हार चुका है। अब उस पर कर्जा हो गया है। इसे वह चुका नहीं पा रहा है। इस वजह से जान दे रहा है। उसकी मौत के लिए यह तीनों जिम्मेदार हैं। वीडियो में उसने यह भी कहा कि सारे सबूत उसके मोबाइल में सुरक्षित हैं। सट्टेबाजी के आरोप में पुलिस जीतू एवं शिवम यादव को तलाश रही है। यह दोनों भी काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस अब वीडियो के आधार पर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार साल पहले हुई थी शादी
अमन परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों ने करीब चार साल पहले उसकी शादी पड़ोस के गांव की रहने वाली शिवानी से की थी। दंपती को तीन साल का बेटा है। उसकी मौत की खबर लगते ही पत्नी शिवानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां रोते हुए अचेत हो गई। पिता के भी आंसू नहीं थम रहे थे। किसी तरह लोग उनको समझा-बुझाकर शांत करा रहे थे।

सोशल मीडिया पर वायरल अमन का वीडियो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed