फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Activities at every police station to be recorded; CCTV cameras to be installed

Jhansi: कैद होगी हर थाने की गतिविधियां, लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, आईजी देख सकेंगे पुलिस कर्मियों की कार्यशैली

Tue, 21 Jul 2026 07:53 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 21 Jul 2026 07:53 PM IST
सार

जिले के सभी थानों की हर गतिविधि सीसीटीवी में कैद होगी। पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में बने विशेष डैशबोर्ड के जरिए अब हर थाने की 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Jhansi: Activities at every police station to be recorded; CCTV cameras to be installed
सीसीटीवी कैमरे - फोटो : संवाद

विस्तार

अक्सर थानों में पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठते रहे हैं। मगर अब जिले के सभी थानों की हर गतिविधि सीसीटीवी में कैद होगी। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कार्यालय में बने विशेष डैशबोर्ड के जरिए अब हर थाने की 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन


थानों में पारदर्शी व्यवस्था बनाने के लिए थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरे थाने के अंदर प्रवेश से लेकर गैलरी, लॉकअप, इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर से लेकर कर्मचारियों के कमरों तक को कवर करेंगे। जिससे पीड़ितों के आने-जाने से लेकर उनके साथ होने वाले व्यवहार आदि की पूरी जानकारी कैमरे के जरिए परखी जा सकेगी। उक्त कैमरों की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी अफसरों को दी जाएगी। कैमरों में ऑडियो व वीडियो का डाटा डेढ़ साल तक सुरक्षित रहेगा। इस अवधि में कभी-भी जांच की जा सकेगी।
विज्ञापन



जिले के सभी थानों सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे कार्यप्रणाली में और भी पारदर्शिता आएगी। - आकाश कुलहरि, आईजी, झांसी परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed