{"_id":"69a3b73337026b3ff80d4df5","slug":"jhansi-accused-arrested-for-instigating-a-young-woman-to-commit-suicide-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल
Sun, 01 Mar 2026 09:19 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sun, 01 Mar 2026 09:19 AM IST
सार
परिजनों को पीड़िता के मोबाइल पर कई चैट मिली। परिजनों ने यह चैट पुलिस को भी दिखाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
विस्तार
झोकनबाग निवासी युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में नवाबाद पुलिस ने सीपरी बाजार के आवास विकास कॉलोनी निवासी शिवम यादव (25) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को उसे कोर्ट के सामने पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
20 फरवरी को झोकनबाग निवासी युवती ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। परिजनों ने उसे परेशान करके जान देने के लिए मजबूर करने के आरोप में शिवम के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया। चोरी-छिपे उसका वीडियो बना लिया था। इसे दिखाकर वह उसे ब्लैक मेल कर रहा था। इससे युवती काफी हद तक परेशान हो गई। कोई राह न मिलने पर आखिरकार उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों को पीड़िता के मोबाइल पर कई चैट मिली। परिजनों ने यह चैट पुलिस को भी दिखाई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
शनिवार को आरोपी शिवम मंडी तिराहा के आगे पशु चिकित्सालय के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मोहित यादव, शैलेंद्र शुक्ला, आशुतोष शामिल रहे।