फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jhansi: बच्चों से भरे स्कूली ऑटो को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, आधा दर्जन बच्चे घायल, तीन की हालत गंभीर

Thu, 22 Sep 2022 12:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 22 Sep 2022 12:56 PM IST
सार

स्कूली बच्चों को ले जरा ऑटो टक्कर लगते ही उछलकर दूर जा गिरा। सभी बच्चे उसके नीचे दब गए। घायल बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह घायल बच्चों को निकाला।

विज्ञापन
Jhansi Accident Speeding car hit a school auto full of children
बच्चों से भरे स्कूली ऑटो को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

आवास विकास के पास सड़क पार करते समय स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को तेज रफ्तार सफारी ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से स्कूली वैन पलट गई। उसके नीचे स्कूली बच्चे दब गए। तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Jhansi Accident Speeding car hit a school auto full of children
हादसे में घायल बच्चे - फोटो : अमर उजाला
प्रेम नगर पुलिस के मुताबिक, खाती बाबा निवासी रवि शर्मा बृहस्पतिवार को कैथेडिल स्कूल के बच्चों को स्कूल ले जा रहा था। उसमें 9 बच्चे भरे हुए थे। जैसे ही वह पहुंज रोड से आवास विकास चौराहा पार कर रहा था तभी शिवपुरी रोड से आए एक तेज रफ्तार सफारी कार में स्कूली वैन में जोरदार टक्कर मार दी।
Jhansi Accident Speeding car hit a school auto full of children
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार और ऑटो - फोटो : अमर उजाला
टक्कर लगते ही ऑटो उछलकर दूर जा गिरा। सभी बच्चे उसके नीचे दब गए। घायल बच्चों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह घायल बच्चों को निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Jhansi Accident Speeding car hit a school auto full of children
बच्चों से भरे स्कूली ऑटो को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मोहित श्रीवास्तव (14) कृष्णा (12) आस्था चौधरी (12) अंश राजपूत (10) देव कनौजिया (13) एवं चालक रवि शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
Jhansi Accident Speeding car hit a school auto full of children
बच्चों से भरे स्कूली ऑटो को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
घायल बच्चों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां वंश कृष्णा और अंश की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाकि घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed