{"_id":"6731d144a72aed87e30b199f","slug":"jhansi-a-passenger-was-bitten-by-a-snake-in-a-moving-train-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: चलती ट्रेन में यात्री को सांप ने डसा, पूरे कोच में भगदड़ मच गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: चलती ट्रेन में यात्री को सांप ने डसा, पूरे कोच में भगदड़ मच गई
Mon, 11 Nov 2024 03:11 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:11 PM IST
सार
झांसी में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां जनरल कोच में निकले सांप ने यात्री को डस लिया। झांसी से दिल्ली के लिए ट्रेन में यात्री सवार हुआ था।
विज्ञापन
सांप (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चलती ट्रेन में यात्री को सांप के डस लेने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। झांसी से दिल्ली के लिए यात्रा कर रहे युवक को जनरल कोच में सांप ने डस लिया। इसके बाद पूरे कोच में भगदड़ मच गई। यहां ट्रेन के ग्वालियर रुकने पर यात्री को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का निवास 30 वर्षीय भगवानदास दिल्ली जाने के लिए रविवार रात खजुराहो-झांसी मेमू से झांसी पहुंचा था। यहां से उसे दिल्ली के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी थी। रविवार को 15 मिनट की देरी से रात 8.35 बजे दादर-अमृतसर एक्सप्रेस झांसी तो भगवानदास ट्रेन के जनरल कोच में सवार हो गया। ट्रेन में अधिक भीड़ होने के चलते वह दरवाजे के पीछे खड़ा हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रेन जब रात 10 बजे डबरा-ग्वालियर के बीच चल रही थी तो इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। यहां भगवानदास की चीख सुनकर अन्य यात्रियों की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी तो कोच में सभी ने अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
इसी बीच किसी यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर घटना से रेल प्रशासन को अवगत कराया और यात्री के लिए मदद मांगी। यहां ट्रेन 10.30 बजे ग्वालियर पहुंची तो आरपीएफ ने भगवानदास को ट्रेन से उतारकर एम्बुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां भगवानदास का इलाज किया जा रहा है। मामले में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में ऐसे सांप नहीं निकलते यह किसी अराजक तत्व ने किया है। यात्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।