फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A mother on her way to jail to meet her son was crushed by a speeding dumper...death

झांसी: बेटे से मिलने जेल जा रही मां को तेज रफ्तार डंपर ने कुचला...मौत, बाइक चालक भी घायल

Thu, 30 Oct 2025 05:03 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 30 Oct 2025 05:03 AM IST
सार

परिजनों ने बताया बुधवार सुबह बाइक से ऊषा अपने भतीजे अतुल के साथ अपने बेटे से मिलने दतिया जेल जा रही थी। जैसे ही वह लोग कोछा भांवर पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Jhansi: A mother on her way to jail to meet her son was crushed by a speeding dumper...death
मृतक ऊषा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दतिया जेल में बंद अपने बेटे से मिलने जा रही मां को बुधवार सुबह कोछा भांवर के पास तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसे में गहरी चोट आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने डंपर चालक को रोककर उसे जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


महोबा के तिंदौली गांव निवासी ऊषा राजपूत (60) का बड़ा बेटा इंद्र सिंह लूट के एक मामले में दतिया जेल में बंद है। परिजनों ने बताया बुधवार सुबह बाइक से ऊषा अपने भतीजे अतुल के साथ अपने बेटे से मिलने दतिया जेल जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झांसी-कानपुर हाइवे से होते हुए जैसे ही वह लोग कोछा भांवर पहुंचे, पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से ऊषा सड़क पर जा गिरी। डंपर उसे रौंदते हुए आगे निकल गया जबकि अतुल सड़क पटरी पर गिरने से चुटहिल हो गया। हादसे को देख आसपास के लोग जमा हो गए। उन लोगों ने डंपर को रोककर चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। परिवार के लोग रोते-बिलखते आ गए।
विज्ञापन


ऊषा के परिवार में दो बेटे एवं तीन बेटियां हैं। वहीं, निरीक्षक जेपी पाल के मुताबिक तहरीर के मुताबिक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed