{"_id":"69323704c8a263754500b14c","slug":"jhansi-a-man-was-slapped-and-hit-with-slippers-at-gunpoint-inside-a-closed-room-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: तमंचा दिखाकर युवक पर बंद कमरे में बरसाएं थप्पड़ व चप्पल, छोड़ने की गुहार लगाता रहा पीड़ित, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: तमंचा दिखाकर युवक पर बंद कमरे में बरसाएं थप्पड़ व चप्पल, छोड़ने की गुहार लगाता रहा पीड़ित, मामला दर्ज
Fri, 05 Dec 2025 07:06 AM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 05 Dec 2025 07:06 AM IST
सार
आरोपी पीड़ित काे सिगरेट पीने के बहाने बुलाकर स्कूटी पर बैठाकर कमरे में ले गए। यहां उसके साथ मारपीट की गई। युवक पर थप्पड़, चप्पल और डंडे बरसाए गए। पीड़ित छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा। लेकिन दबंग उसे पीटते रहे।
विज्ञापन
पीड़ित की पिटाई करता शख्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बल्लमपुर मोहल्ले में बंद कमरे में दबंगों ने दलित युवक की लात-घूसों व चप्पल से पिटाई कर दी। पीड़ित हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा और दबंग पीटते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाला हर्ष वाल्मीकि प्राइवेट काम करता है। 22 नवंबर को राजगढ़ में गोस्वामी रेस्टोरेंट के पास खड़ा था। तभी निशांत सक्सेना, सुकृत और कनिष्क आए और सिगरेट पीने के बहाने स्कूटी पर बैठाकर निशांत के घर हर्ष को ले गए। जहां निशांत ने लात-घूसे व डंडे चप्पल से उसकी पिटाई की। वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में दबंग तमंचा लेकर उस पर नंगा होने का दबाव देता दिखाई दे रहा है।
मुख्य आरोपी फरार
सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सुकृत, आनंद नायक व कनिष्क को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी निशांत फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पिटाई का वायरल वीडियो...

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन