फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: A 150-year-old tamarind tree collapsed onto the road in Samthar

Jhansi: समथर में 150 साल पुराना इमली का पेड़ भरभराकर सड़क पर गिरा, बिजली के खंभे और बाइकें हुई क्षतिग्रस्त

Fri, 25 Sep 2026 01:06 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Fri, 25 Sep 2026 01:06 PM IST
सार

पेड़ की चपेट में सड़क किनारे खड़ी दो से तीन मोटरसाइकिलें दब गईं, जबकि बिजली के दो खंभे भी धराशायी हो गए।
 

विज्ञापन
Jhansi: A 150-year-old tamarind tree collapsed onto the road in Samthar
सड़क पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद।

विस्तार

समथर कस्बे के अग्गा बाजार में शुक्रवार को करीब 150 वर्ष पुराना विशाल इमली का पेड़ अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की चपेट में सड़क किनारे खड़ी दो से तीन मोटरसाइकिलें दब गईं, जबकि बिजली के दो खंभे भी धराशायी हो गए।
विज्ञापन


विशाल पेड़ के सड़क पर गिरने से अग्गा बाजार में कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह पेड़ को हटाकर रास्ता साफ कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी परमाल सिंह गुर्जर ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल में खराबी आ गई थी। वह उसे ठीक कराने के लिए मिस्त्री की दुकान पर गए थे। उन्होंने मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी की और जैसे ही मिस्त्री की दुकान की ओर पहुंचे, उसी दौरान अचानक विशाल इमली का पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे उनकी मोटरसाइकिल दब गई, जिससे उन्हें नुकसान हुआ। गनीमत रही कि पेड़ गिरने के समय उसकी चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पेड़ गिरने से बिजली के खंभे टूटने के कारण आसपास की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed