{"_id":"692569fc417f14b54507c8c4","slug":"jhansi-375-women-from-52-self-help-groups-are-making-animal-feed-2025-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: 52 स्वयं सहायता समूह की 375 महिलाएं बना रहीं पशु आहार, रोजाना 15 क्विंटल से अधिक कर रहीं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: 52 स्वयं सहायता समूह की 375 महिलाएं बना रहीं पशु आहार, रोजाना 15 क्विंटल से अधिक कर रहीं तैयार
Tue, 25 Nov 2025 08:29 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:29 PM IST
सार
कंपनी की अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि पशु आहार यूनिट के संचालन से महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब तक 350 क्विंटल पशु आहार तैयार किया जा चुका है। इस यूनिट से बने पशु आहार की आसपास के क्षेत्रों में मांग भी आ रही है।
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
स्वयं सहायता समूहों को उद्यमिता से जोड़ने की कवायद सफल होती दिख रही है। मऊरानीपुर ब्लॉक के 52 स्वयं सहायता समूह की 375 महिलाएं पशु आहार बनाने की इकाई लगाकर इसके संचालन में जुटी हैं। इन महिलाओं ने वर्ष 2023 में गोमाता महिला पशु आहार कंपनी लिमिटेड का पंजीकरण कराया। सबने मिलकर 15 लाख की धनराशि एकत्र की। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया।
इस वर्ष सितंबर में पशु आहार बनाने की यूनिट शुरू हुई। प्रबंधन से लेकर उत्पादन और मार्केटिंग तक का काम महिलाएं स्वयं संभालती हैं। वर्तमान में इस इकाई से रोजाना औसतन 15 क्विंटल पशु आहार तैयार किया जा रहा है। इसे आसपास के क्षेत्रों में बेचा जाता है।

पशु आहार तैयारी करती समूह की महिला