{"_id":"6a0a9f3334ed80775e0d2a4c","slug":"jhansi-20-lakh-rupees-defrauded-by-making-fake-land-documents-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर 20 लाख की ठगी, रक्सा थाने में चार नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर 20 लाख की ठगी, रक्सा थाने में चार नामजद
Mon, 18 May 2026 10:40 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Mon, 18 May 2026 10:40 AM IST
सार
जमीन बेचने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रक्सा पुलिस ने पांच नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एफआईआर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमीन बेचने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 20 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में रक्सा पुलिस ने पांच नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। रक्सा थाना क्षेत्र के गणेशगढ़ डगरवाहा निवासी रवि शंकर राजपूत ने पुलिस को बताया कि संजय गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, पवन अग्रवाल, राहुल और दो अन्य अज्ञात युवकों ने मिलकर उन्हें जमीन खरीदने का झांसा दिया।
आरोपियों ने सफा ग्राम निवासी वीरन के नाम से जमीन बेचने की बात कही। 31 अक्तूबर 2025 को 31 लाख रुपये में सौदा तय कराया। पहले दो लाख रुपये नकद दिलवाए। रजिस्ट्री के नाम पर 18 लाख रुपये ले लिए गए। कुल 20 लाख रुपये आरोपियों को दे दिया। बाद में पता चला कि जिस व्यक्ति को जमीन मालिक वीरन बताकर पेश किया गया था, वह असली व्यक्ति नहीं था। आरोपियों ने फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर साजिश रची। पीड़ित के रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। रक्सा थाना प्रभारी उदयशंकर सिंह के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू करा दी गई है।