फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   15 feet long python swallowed a goat, both died while trying to save it

Jhansi:15 फीट लंबे अजगर ने बकरी को निगला, बचाने के प्रयास में दोनों की मौत

Sun, 17 Aug 2025 12:05 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 17 Aug 2025 12:05 PM IST
सार

बकरी को बचाने के लिए ग्रामीणों ने अजगर पर लाठी से प्रहार किया। लेकिन बकरी को बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन
15 feet long python swallowed a goat, both died while trying to save it
हमले के बाद मृत पड़े बकरी और अजगर - फोटो : संवाद

विस्तार

रक्सा थाना अंतर्गत पुनावली निवासी 35 वर्षीय किसान जसवंत राजपूत पुत्र मुकुंदी राजपूत अपने खेत पर बकरियों को चरा रहा था। खेत के पास ही राजघाट नहर निकली है। जिसमें बड़ी संख्या में झाड़ियां उगी है। इसके पास ही उसकी बकरियां चर रही थी। इसी दौरान एक बकरी को 15 से 20 फुट लंबे अजगर ने अपने मुंह में दबा लिया और निगलने लगा।
विज्ञापन


बकरी के जोर से चिल्लाने पर जसवंत पास में पहुंचा तो देखा एक विशालकाय अजगर बकरी को निगलता जा रहा है। चिल्लाने पर पास के ही खेतों में काम कर रहे अन्य किसान भी लाठी-डंडे लेकर आ गए। बकरी को बचाने के लिए किसानों ने अजगर पर लाठी से प्रहार किया। लेकिन बकरी को बचाया नहीं जा सका। मौके पर अजगर की भी मौत हो गई। विशालकाय अजगर निकलने से क्षेत्र के लोग दहशत में है। बच्चों को खेतों की ओर जाने से मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed