{"_id":"12eb0837d825131c6093816d866df134","slug":"je-was-toxic-substance-abuse-deaths-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी जेई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी जेई की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 23 May 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। विद्युत विभाग के अवर अभियंता की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी। यह खुलासा विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा से आई विसरा रिपोर्ट से हुआ है।
विद्युत विभाग के मुन्नालाल पावर हाउस में कार्यरत अवर अभियंता सोनभद्र के दूधी तहसील के बिहम्भगंज थाना क्षेत्र के महूली निवासी के के जायसवाल मिशन कंपाउंड में किराए में मकान में रहते थे। ग्यारह नवंबर की रात मामूली अस्वस्थता पर उन्हें एक टेक्नीशियन व एक ठेकेदार ने उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। बारह नवंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। अवर अभियंता की मौत संदेहजनक होने पर शव का विसरा जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा गया था।
घटना के एक माह बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर सीपरी बाजार थाना पुलिस ने मृतक के भाई कन्हैयालाल जायसवाल पुत्र राजदेव जायसवाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
वहीं, हाल ही में आगरा से आई विसरा रिपोर्ट ने जेई की मौत का राज खोल दिया है। खुलासा हुआ है कि अवर अभियंता की मौत जहरीले पदार्थ से हुई थी। इस रिपोर्ट के बाद सवाल खड़ा हो गया है कि जेई को जहर दिया गया था या खुद उन्होंने खाया था? ऐसे हालातों में परिजनों ने पुलिस से जांच में तेजी लाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन